भिंड के फूप क्षेत्र के बरही टोल प्लाजा पर रविवार दोपहर एक बजे एक व्यक्ति ने खुद को जय जवान जय किसान लोक शान्ति संगठन का राष्ट्रीय अध्यक्ष बताते हुए कर्मचारियों से गाली-गलौज और धमकियां दीं। नशे की हालत में आरोपी ने टोल देने से इनकार करते हुए एक तरफ का मार्ग अवरुद्ध कर दिया। सूचना पर फूप थाना प्रभारी सतेंद्र राजपूत मौके पर पहुंचे और आरोपी को काबू में किया। आरोप है कि सत्यभान सिंह चौहान, निवासी मैनपुरी ने कर्मचारियों को धमकाते हुए कहा कि वह पूरे देश में टोल नहीं देता और खुद को संगठन का राष्ट्रीय अध्यक्ष बताया। चौहान ने टोल प्रबंधन को यह कहते हुए धमकाया, कहा- प्रधानमंत्री को लेकर भी अपशब्द कहे। कहा कि प्रशासन मेरे सामने कुछ नहीं है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धाराओं 126(2), 296, 351(2), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया। नशे में वाहन चलाने पर मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत वाहन जब्त किया गया। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया है।


