कृषि विभाग में सरकारी नौकरी की राह खुली:1100 पदों पर निकली बम्पर भर्ती, आवेदन शुरू, 12वीं पास युवाओं के पास सुनहरा

कृषि क्षेत्र में करियर बनाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने कृषि पर्यवेक्षक के 1100 रिक्त पदों पर भर्ती की आधिकारिक घोषणा कर दी है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया मंगलवार से शुरू हो गई है। बोर्ड द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार कुल 1100 पदों में से 944 पद गैर-अनुसूचित क्षेत्र (NTSP) के लिए और 156 पद अनुसूचित क्षेत्र (TSP) के लिए आरक्षित किए गए हैं। योग्य उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और उसके बाद होने वाले दस्तावेज सत्यापन (डीवी) के आधार पर किया जाएगा। बोर्ड ने परीक्षा की तिथि भी घोषित कर दी है, जिसके अनुसार 18 अप्रैल को परीक्षा आयोजित की जाएगी। आयु सीमा में मिली बड़ी राहत लंबे समय से भर्ती का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बोर्ड ने राहत भरा फैसला लिया है। प्रदेश में पिछले दो वर्षों से कृषि पर्यवेक्षक की भर्ती नहीं होने के कारण, सभी श्रेणियों के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में 2 वर्ष की अतिरिक्त छूट दी गई है। आयु गणना: 1 जनवरी 2027 को आधार मानकर की जाएगी। अधिकतम आयु: सामान्य वर्ग के लिए 40 वर्ष (छूट के साथ)। विशेष छूट: आरक्षित वर्गों को नियमानुसार ऊपरी आयु सीमा में अतिरिक्त लाभ मिलता रहेगा। आवेदन शुल्क और प्रक्रिया अभ्यर्थी अपनी SSO ID के माध्यम से आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। अंतिम तिथि: 11 फरवरी तक आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। शुल्क: सामान्य और बाहरी राज्यों के अभ्यर्थियों के लिए 600 रुपये, जबकि OBC, EWS, SC, ST और दिव्यांगों के लिए 400 रुपये निर्धारित है। जिन अभ्यर्थियों ने ‘वन टाइम रजिस्ट्रेशन’ (OTR) के तहत पहले शुल्क जमा करवा दिया है, उन्हें दोबारा भुगतान नहीं करना होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *