कटनी में स्वास्थ्य सुविधाओं पर कांग्रेस की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल:नियमित बीएमओ, महिला डॉक्टर और सीटी स्कैन की मांग; प्रशासन पर अनदेखी का आरोप

कटनी के बड़वारा में स्वास्थ्य सुविधाओं की बदहाली और लंबित मांगों को लेकर कांग्रेस ने बुधवार को अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी है। यह हड़ताल बड़वारा मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर के सामने की जा रही है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि जब तक प्रशासन ठोस कदम नहीं उठाता, उनका आंदोलन जारी रहेगा। कांग्रेस नेता बोले-बड़वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खुद बीमार धरने पर बैठे कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि बड़वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्वयं ‘बीमार’ स्थिति में है। अस्पताल में स्थायी ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर (बीएमओ) न होने से प्रशासनिक और चिकित्सा कार्य प्रभावित हो रहे हैं। महिला चिकित्सक की अनुपस्थिति के कारण क्षेत्र की महिलाओं को इलाज के लिए जिला मुख्यालय जाना पड़ता है। नियमित बीएमओ, महिला डॉक्टर और सीटी स्कैन की मांग कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रशासन के समक्ष कई प्रमुख मांगें रखी हैं। इनमें स्थायी ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर की तैनाती, महिला मरीजों के लिए विशेषज्ञ महिला चिकित्सक की नियुक्ति, आपातकालीन एम्बुलेंस की सुचारू व्यवस्था, अस्पताल में सीटी स्कैन मशीन की स्थापना और दूर-दराज से आने वाले मरीजों के परिजनों के लिए रैन बसेरा का निर्माण शामिल है। ठोस कार्रवाई न होने तक आंदोलन की दी चेतावनी आंदोलन का नेतृत्व कर रहे विकास निगम ने कहा कि बड़वारा क्षेत्र की जनता बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए तरस रही है। उन्होंने आरोप लगाया, “हम लंबे समय से ज्ञापन के माध्यम से प्रशासन को जगाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन हमारी अनदेखी की जा रही है। जब तक लिखित में ठोस आश्वासन और जमीनी कार्रवाई शुरू नहीं होती, हमारी भूख हड़ताल समाप्त नहीं होगी।”

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *