मकर संक्रांति पर डीग में एकल नृत्य प्रतियोगिता:बच्चियों ने अपनी प्रतिभा का किया प्रदर्शन, विजेताओं को मिले पुरस्कार

डीग शहर के एक निजी मैरिज होम में मकर संक्रांति के अवसर पर एकल नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें नन्ही बच्चियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में बच्चों ने फिल्मी और राजस्थानी गानों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किए। मौके पर मौजूद निर्णायकों ने प्रदर्शन के आधार पर प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली बच्चियों को पुरस्कृत किया। इस कार्यक्रम को देखने के लिए डीग शहर से बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए। यह प्रतियोगिता प्रतिवर्ष मकर संक्रांति के दिन डीग शहर में आयोजित की जाती है, जिसमें नन्ही बच्चियां उत्साहपूर्वक भाग लेती हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *