मकर संक्रांति के मौके पर बुधवार को डीएवी कॉलेज के खेल मैदान में 5151 आसनों पर सुंदर कांड पाठ का आयोजन हुआ। आयोजन स्थल को अयोध्या नगरी का नाम दिया गया। पाठ करने के लिए दिल्ली से रसराज महाराज पहुंचे जिनका विधायक अनीता भदेल की ओर से स्वागत किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में साधु-संत भी पहुंचे जिनका भी स्वागत किया। कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा के भी पुख्ता बंदोबस्त किए गए। करीब 200 से ज्यादा कार्यकर्ताओं की ओर से कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को संभाला गया। सबसे पहले देखें कार्यक्रम से जुड़ी PHOTOS…… विधायक अनीता भदेल ने कहा कि श्री सनातन संस्कृति संरक्षक प्रन्यास की ओर से डीएवी कॉलेज के खेल मैदान में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। 5151 आसन यहां पर तैयार किए गए। रसराज महाराज की ओर से यह पाठ किया गया। कार्यक्रम में कई साधु संतों का आशीर्वाद भी भक्तों को मिला। महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग खंड बनाएं अयोध्या नगरी में 10 खंड बनाए गए थे। इनमें पांच खंड महिलाओं एवं पांच पुरुषों के लिए व्यवस्था की गई। प्रत्येक खंड में 500 से अधिक श्रद्धालु की ओर से आसन ग्रहण किया गया। करीब 6000 स्क्वायर फीट की अयोध्या नगरी ग्राउंड में बसाई गई। जमीन से 31 फीट ऊंचा मुख्य आसान बनाया। कार्यक्रम में निम्बार्क पीठाधीश्वर जगत गुरु श्याम शरण देवाचार्य महाराज सहित 15 संत शामिल हुए। श्रद्धालुओं के भेद को देखते हुए ट्रैफिक की भी व्यवस्था की गई।


