चार मंजिला होगा हरिभाऊ उपाध्याय नगर थाना भवन:3.35 करोड़ की लागत से बनेगा; स्पीकर देवनानी ने किया शिलान्यास

अजमेर में हरिभाऊ उपाध्याय नगर थाने के नए भवन का शिलान्यास विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की ओर से बुधवार को किया गया। यह भवन चार मंजिला होगा और 3.35 करोड़ की लागत से बनेगा। इस पुलिस थाने के लिए एक साल पहले ही पूरे स्टाफ की नियुक्ति कर दी थी और फिलहाल इस थाने का संचालन पुरानी विश्राम स्थली स्थित एडीए भवन में किया जा रहा है। देवनानी ने कहा कि बजट में सरकार ने नए थाने की घोषणा की और थाना शुरू कर दिया। अब चार मंजिला नया भवन बनेगा। इस क्षेत्र में बड़ी आबादी है और यहां थाना बनने से लोगों की सुरक्षा बढे़गी। यहां 53 का स्टाफ स्वीकृत है। इस दौरान पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा, सीओ नॉर्थ शिवम जोशी, हरिभाऊ उपाध्याय नगर थाना प्रभारी महावीर प्रसाद शर्मा सहित स्टाफ मौजूद रहा। यह है थाना क्षेत्र थाना क्षेत्र में हरिभाउ उपाध्याय नगर मुख्य एवं विस्तार, बीके कौल नगर, ज्ञानविहार, कोटडा, नौसर गांव, बैरवा बस्ती, रीजनल कॉलेज, गणपति नगर, हरिभाऊ उपाध्याय नगर पुलिस चौकी का सम्पूर्ण क्षेत्र, सेवन वंडर्स, गणपति समारोह स्थल, एमपीएस स्कूल, करणी विहार कॉलोनी, नई चौपाटी, अलखनंदा कॉलोनी, रातीडांग तिराहे से रातीडांग ग्राम, एमपीएस स्कूल व उसके सामने से आनासागर (जल क्षेत्र) का सम्पूर्ण क्षेत्र कई छोटे बड़े प्रतिष्ठान, फ्लैट, विद्यालय एवं अस्पताल हैं। हरिभाऊ उपाध्याय नगर थाना क्षेत्र का कवरेज रेडियस करीब 7-8 किमी. है। थाना क्षेत्र में करीब सवा लाख की आबादी है। हरिभाऊ उपाध्याय नगर में शहरी व ग्रामीण क्षेत्र, दिहाड़ी मजदूरों की कच्ची बस्ती, मंगलम्, निराला, डायग्नोस्टिक समेत कई बहुमंजिला फ्लैट्स हैं। धार्मिक एवं पर्यटन स्थल-एचयूबी नगर थाने में नौसर माता मंदिर, कोटड़ा में तेजाजी मंदिर, रामदेवजी का मंदिर, महाराणा प्रताप स्मारक, दाहरसेन स्मारक और विवेकान्द स्मारक शामिल है। वर्तमान में थाना प्रभारी महावीर प्रसाद शर्मा है। ……….. पढें ये खबर भी… अजमेर में जमीनी विवाद को लेकर सिर पर मारी ईंट-VIDEO:एक ही परिवार के तीन महिलाओं सहित चार घायल, अस्पताल में कराया भर्ती अजमेर के निकट कायड़ में जमीनी विवाद को लेकर बुधवार दोपहर करीब दो बजे पत्थरों, ईटों से जमकर मारपीट हुई। इसमें एक ही परिवार के तीन महिलाओं सहित चार को चोटें आई। जिनको उपचार के लिए जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय लाया गया। सूचना के बाद गेगल थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और मामले की जांच में जुटी है। पूरी खबर पढें

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *