दुर्ग जिले के एक मोहल्ले में पुलिस अफसरों और नेताओं समेत बड़े व्यापारियों की शराब पार्टी में जमकर विवाद हुआ है। इस पार्टी में एक इंस्पेक्टर को गाली दे दी, इसके बाद विवाद इतना बढ़ा कि बर्खास्त सिपाही ने इंस्पेक्टर को जोरदार तमाचा जड़ दिया। वहीं इस विवाद में इंस्पेक्टर द्वारा सर्विस रिवॉल्वर निकालकर फायरिंग किए जाने की भी बात सामने आ रही है। जबकि पुलिस के अधिकारी इस बात से इनकार कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह पूरा विवाद महादेव ऑनलाइन सट्टा से जुड़ा हुआ था, जिसे लेकर पहले से ही दोनों पक्षों के बीच तनाव बना हुआ था। शराब पार्टी में पुलिस के जवान, अधिकारी-कर्मचारी, राजनीतिक कार्यकर्ता भी शामिल थे। इसी दौरान बर्खास्त सिपाही और इंस्पेक्टर के बीच किसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया। बाद में बर्खास्त सिपाही ने इंस्पेक्टर को गाली देनी शुरू कर दी। इससे इंस्पेक्टर गुस्से में आ गए और उन्हें इसे इंस्पेक्टर ने अपनी शान के खिलाफ मानते हुए गुस्से में बोतल जमीन पर पटक दी। रिवाल्वर से फायरिंग की बात आ रही सामने
चर्चा है कि थप्पड़ लगते ही इंस्पेक्टर गुस्से में आ गया और उसने अपनी सर्विस रिवॉल्वर निकालकर बर्खास्त सिपाही की ओर फायर कर दिया। गोली उसके बगल से निकल गई, जिससे वह जान बचाकर पीछे हट गया। वहीं इस मामले से जुड़े कुछ लोगों का कहना है कि विवाद के बाद इंस्पेक्टर ने फायरिंग की है तो कुछ लोगों का कहना है फायरिंग नहीं हुई है। मामले में पुलिस के उच्च अधिकारी फायरिंग के एंगल पर भी जांच कर रहे हैं। सूत्रों की माने तो पुलिस स्पाट पर पहुंचकर भी इसकी जांच करने की तैयारी कर रही है।
विवाद के जगह का CCTV फुटेज डिलीट करवाया
इस पूरे घटनाक्रम को लेकर सबसे चौंकाने वाली बात यह सामने आई है कि जिस जगह पर शराब पार्टी आयोजित हुई थी, वहां लगे CCTV कैमरों का फुटेज अगले ही दिन डिलीट कर दिया गया। इससे मामले को दबाने की कोशिश विभाग के अफसर कर रहे हैं। हालांकि पुलिस के जिम्मेदार अफसर इस पूरे मामले की विभागीय जांच करवा रहे हैं। अगर यह घटना सही पाई गई तो जल्द ही पुलिस विभाग में बड़ी कार्यवाही देखने को मिल सकती है। दोनों के बीच पहले से जान पहचान, महादेव सट्टा मामले में बर्खास्त हुया है सिपाही
जिस बर्खास्त सिपाही के साथ इंस्पेक्टर का विवाद हुआ है वो सिपाही महादेव सट्टा ऐप का पैनल चलवाने और इससे जुड़े लेनदेन के मामले में सेवा से बर्खास्त हुआ है। जबकि इंस्पेकटर और सिपाही दोनों काफी पहले से एक दूसरे को जानते थे। विवाद की वजह से क्या है और पूरा घटनाक्रम क्या था इसकी पुष्टि अभी पुलिस की ओर से नहीं की गई है।


