सिंगरौली के सोनगढ़ में दीवार में सेंध कर चोरी:गहने और नकदी किए पार, राशन भी चुरा ले गए चोर

सिंगरौली जिले के जियावन थाना क्षेत्र के सोनगढ़ गांव में देर रात अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाया। चोरों ने दीवार में सेंध लगाकर घर में प्रवेश किया और चोरी की वारदात को अंजाम दिया। यह घटना मेवा प्रसाद द्विवेदी के घर में हुई। चोरों ने घर से सोने-चांदी के आभूषण, जेवरात, बर्तन, कपड़े, कुछ नगद राशि के साथ ही चावल, दाल और अन्य खाने-पीने की सामग्री चुरा ली। सुबह घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। पीड़ित परिवार ने तत्काल जियावन थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। जांच के लिए एफएसएल और डॉग स्क्वॉड की टीम को भी बुलाया गया। टीमों ने घर और आसपास के क्षेत्र से साक्ष्य जुटाने का प्रयास किया। पुलिस चोरी के हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है और अज्ञात चोरों की तलाश में आसपास के इलाकों में पूछताछ जारी है। जियावन थाना प्रभारी रोशनी कर्मी ने बताया कि, “घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। एफएसएल टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। फिलहाल आरोपी चोर पकड़ से बाहर हैं, लेकिन जल्द ही उन्हें चिन्हित कर गिरफ्तार किया जाएगा।” पीड़ित मेवा प्रसाद द्विवेदी ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है, उनका कहना है कि चोरी से परिवार को भारी नुकसान हुआ है। स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से पीड़ित परिवार की सहायता करने की मांग की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *