दमोह के बांदकपुर में एक 40 साल के शख्स ने कथित तौर पर खुद को कैंची मार ली। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना बुधवार दोपहर की है। भतीजा बोले- हर दिन शराब पीते थे मृतक की पहचान मड़िया, हिंडोरिया थाना निवासी राजा राय (पिता धनीराम राय) के रूप में हुई है। उसके भतीजे विक्की राय ने बताया कि राजा शराब का सेवन करते थे। बुधवार दोपहर बांदकपुर में रेस्टहाउस के पास शराब के नशे में अपने पेट में कैंची मार ली थी। पुलिस ने पीएम के लिए भेजा शव हिंडोरिया पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी धर्मेंद्र उपाध्याय ने बताया कि मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। घटना से संबंधित एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें युवक सड़क पर घायल अवस्था में पड़ा दिख रहा है।


