कनाडा के शहर सरे में एक पंजाबी बिजनेसमैन की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मृतक की पहचान बिंदर गरचा (48) के रूप में हुई है। गरचा वैंकूवर इलाके में स्टूडियो चलाता था।
गोली मारने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। पुलिस घटना की जांच में जुटी है। बिंदर गरचा पंजाब के तरनतारन का रहने वाला था। कई सालों के कनाडा में सैटल था। अभी तक किसी हमलावर की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। घटना के बाद से सरे में रहने वाले पंजाबी समुदाय में दहशत का माहौल है। हत्या के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है। सरे की 176 स्ट्रीट में 35 एवेन्यू में मारी गई गोली
घटना बुधवार देर रात की है। व्यापारी गरचा को 176 स्ट्रीट और 35 एवेन्यू के पास गोली मारी गई। मृतक पंजाब के गांव मूलो बेदियां, जिला तरनतारन का रहने वाला था। वह अपने परिवार के साथ कई साल से सरे में रह रहा था। परिवार में पत्नी, 2 बेटियां और बेटा है।
इमिग्रेशन और क्लब का कारोबार भी चला रहा था
बताया जा रहा है कि बिंदर गरचा स्टूडियो, इमिग्रेशन के साथ क्लब भी चलाता था। वहीं यह भी कहा जा रहा है कि बीते दिनों इस घटना से पहले 176 स्ट्रीट पर गोलियां चलने की पूरी घटना-घटना CCTV में रिकॉर्ड हुई है। कनाडा पुलिस ने CCTV फुटेज को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।


