आमापारा स्थित मेट्रो बार में पार्टी करने गए युवक-युवती के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि युवक ने बार में ही युवती की पिटाई कर दी। बाल खींचकर युवती का मारा। फिर बीयर की बोतल युवती के सिर पर फोड़ दिया। इससे युवती का सिर फट गया। वह लहूलुहान होकर बेसुध हो गई। बार में हड़कंप मच गया। हमला करने के बाद आरोपी खुद युवती को लेकर अंबेडकर अस्पताल पहुंचा। यहां इलाज के दौरान 24 दिन बाद युवती की मौत हो गई। युवती की हत्या के बाद परिजनों ने आजाद चौक थाने का घेराव कर जमकर हंगामा किया। क्योंकि पुलिस ने 21 दिसंबर को सामान्य मारपीट व गाली गलौज का केस दर्ज किया है। इसमें हत्या की कोशिश का मामला भी दर्ज नहीं किया गया। हालांकि अब पुलिस हत्या का केस दर्ज करेगी। पुलिस ने बताया कि गीता नगर में वेदिका सागर उर्फ सुदामा (26) परिवार के साथ रहती है। उसका टी सुनील राव उर्फ शानू (28) से प्रेम संबंध था। 21 दिसंबर की रात दोनों आमापारा स्थित मेट्रो बार गए। जहां दोनों ने जमकर शराब पी। सुनील नाराज था कि आधी रात को भी उसका मोबाइल बिजी रहता है। इसी को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। सुनील ने वेदिका का बाल खींचकर नीचे जमीन पर घसीटा, फिर सिर पर बियर की बोतल दे मारा। इतना ही नहीं सुनील ने वेदिका के सिर पर गिलास भी मारा। इससे वेदिका का सिर फट गया। चेहरे में भी गंभीर चोट आई। वेदिका बेसुध होकर गिर गया। बार के कर्मचारी बीच बचाव करने आए। वेदिका को उठाकर खुद सुनील अस्पताल ले गया। वह रातभर अस्पताल में रहा, फिर भाग गया। दो दिन बाद पुलिस ने मारपीट का केस दर्ज किया और सुनील को गिरफ्तार किया। 12 जनवरी की देर रात इलाज के दौरान वेदिका की मौत हो गई। युवती की मौत के बाद फुटेज वायरल
बार के भीतर हुई मारपीट की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद है, जो युवती की मौत के बाद वायरल हो रही है। इसमें स्पष्ट दिख रहा है कि कैसे आरोपी ने युवती की पिटाई की। युवती की मौत के बाद फुटेज वायरल
बार के भीतर हुई मारपीट की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद है, जो युवती की मौत के बाद वायरल हो रही है। इसमें स्पष्ट दिख रहा है कि कैसे आरोपी ने युवती की पिटाई की।


