इंदौर में आज दिनभर की 10 बड़ी खबरें:देवी अहिल्या की विरासत जमींदोज, अमृत 2.0 योजना का भूमिपूजन, चाइनीज मांझा बना काल

नमस्कार, ये है, इंदौर में आज की 10 बड़ी खबरें। अब आप रोज शाम 5 बजे एक ही जगह पर शहर की दिन भर की बड़ी खबरें पढ़ सकते हैं। कब क्या हुआ, इसकी सारी जानकारी यहां मिलेगी। राजनीति से लेकर हर दिन होने वाले बड़े इवेंट, हादसे, कार्यक्रम सबकुछ… 1. वाराणसी में देवी अहिल्या की विरासत जमींदोज 254 साल पहले 1771 में देवी अहिल्या द्वारा वाराणसी में निर्मित मणिकर्णिका घाट के एक हिस्से को जमींदोज कर दिया गया है। यहां श्मशान घाट बनाए जाने के प्रोजेक्ट के चलते इसे तोड़ा गया है। इसे लेकर देवी अहिल्या के वंशज और समाज के लोगों में नाराजगी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसी क्षेत्र से सांसद हैं और उन्होंने 2023 में इसका भूमिपूजन किया था। यहां 18 करोड़ रुपए से विकास कार्य किये जाना है। पूरी खबर पढ़ें 2. चाइनीज मांझे से कुछ ही घंटे में 3 के गले कटे इंदौर में चाइनीज मांझे से बुधवार को कुछ ही घंटों में तीन लोगों का गला कट गया। पहला हादसा भंवरकुआं इलाके में हुआ, जहां बाइक से जा रहे एक युवक का चाइनीज मांझे से गला कट गया। सड़क पर खून बहने लगा। उसे उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराय गया है। हेमराज रविन्द्र चौरसिया के रूप में घायल की पहचान हुई है। हेमराज रविंद्र चौरसिया, 115 चांदमारी ईंट का भट्टा का निवासी है।पूरी खबर पढ़ें 3. शुक्ला ब्रदर्स की बस में आग लगाई इंदौर में विधायक गोलू शुक्ला की बस ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इससे गुस्साई भीड़ ने बस में आग लगा दी। अफरा-तफरी मची तो फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। घटना पटेल ब्रिज के नीचे बुधवार सुबह करीब 9.30 बजे की है। फायर ब्रिगेड कर्मचारी के मुताबिक, छोटी ग्वालटोली के आगे शुक्ला ब्रदर्स की बस में आग लगने की सूचना मिली थी, जिसके बाद मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम को भेजा गया।पूरी खबर पढ़ें 4. अमृत 2.0 योजना से इंदौर को मिलेगा मजबूत जल भविष्य मुख्यमंत्री डॉ. मोहन याद ने बुधवार को राजेंद्र नगर स्थित लता मंगेशकर ऑडिटोरियम में अमृत 2.0 इंदौर जलप्रदाय योजना पैकेज-1 के तहत रु. 800.19 करोड़ की लागत से निर्मित होने वाली जल परियोजना का भूमिपूजन किया। परियोजना के तहत जलूद और भकलाय गांव क्षेत्र में 1650 एम.एल.डी. क्षमता का नया इंटेकवेल बनाया जाएगा। परियोजना में 2235 एम.एम. व्यास की रॉ-वाटर और क्लियर वाटर पंपिंग मेन का निर्माण शामिल है, जिससे जल परिवहन क्षमता में वृद्धि होगी।पूरी खबर पढ़ें 5. ट्रैफिक पुलिस ने नेक प्रोटेक्टर बैंड पहनाए मकर संक्रांति पर इंदौर में भी पतंगबाजी का उत्साह देखने को मिला। पतंग की दुकानों पर जहां लोगों की भीड़ अलग-अलग पतंगों को खरीदने के लिए लगी रही। वहीं, छतों पर लोग पतंग उड़ाते नजर आए। आसमान में रंगबिरंगी पतंगें उड़ती रही। ये सिलसिला शाम तक जारी रहेगा। इसके अलावा ट्रैफिक पुलिस ने आज पलासिया चौराहे पर तिल के लड्‌डू और पतंग की डोर से बचाव के लिए नेक प्रोटेक्टर बेंड भी दिए।पूरी खबर पढ़ें 6. इंदौर-मुंबई फ्लाइट विमान उपलब्ध नहीं होने के कारण रद्द इंडिगो एयरलाइंस ने कल रात मुंबई से इंदौर आने वाली अपनी उड़ान को निरस्त कर दिया। इसके लिए कंपनी ने फ्लाइट के अधिक देर से होने और तब तक इंदौर एयरपोर्ट के बंद हो जाने का हवाला दिया। यह विमान रात में इंदौर आकर सुबह वापस मुंबई जाता है, लेकिन रात में विमान के नहीं आने के कारण सुबह जाने वाली उड़ान को भी रद्द करना पड़ा। आने और जाने वाली दोनों उड़ानों के निरस्त होने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।पूरी खबर पढ़ें 7. 10 दिन बंद रहेगी मेट्रो, 16 स्टेशनों पर ट्रायल किया जाएगा इंदौर के सुपर कॉरिडोर पर मेट्रो 15 जनवरी से 25 जनवरी तक पूरी तरह बंद रहेगी। गांधीनगर से रेडिसन चौराहे तक मेट्रो के परीक्षण और सिस्टम जोड़ने के काम पूरे करने के लिए यह रोक लगाई गई है। इस साल मार्च तक प्राथमिक कॉरिडोर पर मेट्रो का संचालन शुरू होना है। अब सभी 16 स्टेशनों पर ट्रायल रन की तैयारी की जा रही है। इसके लिए सिग्नलिंग और टेलीकम्युनिकेशन (एसएंडटी) के काम अंतिम चरण में हैं।पूरी खबर पढ़ें 8. दूषित पानी ने छीन लिया 30 साल का साथ भागीरथपुरा में दूषित पानी ने सिर्फ शरीर नहीं छीने, बल्कि पूरे-पूरे परिवार उजाड़ दिए। इस जहरीले पानी ने 23 लोगों की जिंदगियां काल के गाल में समा दीं और सैकड़ों लोगों को अस्पताल तक पहुंचा दिया। किसी ने अपना मासूम खो दिया, तो किसी के सिर से पिता का साया उठ गया। किसी की मां हमेशा के लिए बच्चों से जुदा हो गई। इतना ही नहीं, इस दूषित पानी ने उन जीवनसाथियों को भी अलग कर दिया, जिन्होंने वर्षों तक एक-दूसरे का साथ निभाया था।पूरी खबर पढ़ें​​​​​​​ 9.इंदौर में माइनस 1.1 डिग्री पहुंच चुका पारा इंदौर में जनवरी में सर्दी का रिकॉर्ड माइनस में पहुंच चुका है। 16 जनवरी 1935 में पारा माइनस 1.1 डिग्री दर्ज किया गया था। यह ओवरऑल रिकॉर्ड है। वहीं, 27 जनवरी 1990 को दिन का तापमान 33.9 डिग्री रहा था। 24 घंटे में सर्वाधिक बारिश होने का रिकॉर्ड 6 जनवरी 1920 के नाम है। इस दिन 3 इंच से ज्यादा पानी गिरा था। वहीं, वर्ष 1920 में सर्वाधिक मासिक बारिश 4 इंच दर्ज की गई थी।पूरी खबर पढ़ें 10. महिला रिश्तेदार ने किए महिला ज्योतिष पर अश्लील कमेंट इंदौर राजेन्द्र नगर में रहने वाली एक 55 साल की ज्योतिष महिला ने अपने ही रिश्तेदार महिला के खिलाफ मंगलवार को फेसबुक पर फोटो अपलोड कर उस पर आपत्तिजनक कमेट्स लिखकर उसे वायरल करने के मामले में एफआईआर दर्ज कराई है। पीड़िता का नंबर भी उस फोटो पर अपलोड कर दिया। इससे उन्हें गलत कॉल भी आने लगे।​​​​​​​पूरी खबर पढ़ें

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *