चंडीगढ़ के मौलीजागरां में लड़के लड़की द्वारा घर से भागकर शादी करने पर बड़ा विवाद खड़ा हा गया है। लड़की वाले अब लड़के के परिजनों को घर में नहीं आने दे रहे हैं। लड़की के ताया ने इस लिए खुदकुशी कर ली है कि लड़की वालों ने उसके साथ मारपीट की है। चार दिन तक पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं करने पर परिजनों ने थाने के बाहर शव रखकर प्रदर्शन किया तो पुलिस ने लड़की के रिश्तेदारों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया है और आरोपितों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
सिलसिलेवार समझिए क्या है पूरा मामला
– मौली जागरां का निवासी कुशाल मोहल्ले की लड़की को प्रेम प्रसंग के चलते अपने साथ भगा ले गया और तभी से फरार चल रहा है।
– कुशाल ने युवती से कोर्ट मैरिज करवा ली है और वह अब भी घर नहीं आया है।
– मोहल्ले के ही युवक द्वारा लड़की को भगा ले जाने से युवती के घर वाले गुस्से में है और उनकी तरफ से लड़के के परिजनों से मारपीट की जा रही है।
– लड़के के परिजनों के घरों पर ताले लगे हुए हैं और वह घर भी नहीं जा पा रहे हैं।
घर लौटते समय धर्मपाल से मारपीट, उसी दिन की खुदकुशी
कुशाल के भाई कुनाल ने बताया कि लड़की वालों ने काम से घर लौट रहे उनके ताया धर्मपाल को रास्ते में रोककर मारपीट की। वह पर वर काफी परेशान हो गए थे। उनकी तरफ से इस संबंधी ताई से भी बात की थी और रात को फंदा लगाकर खुदकुशी। उनकी तरफ से पुलिस को इस संबंधी शिकायत दी थी मगर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की और बल्कि उन्हें ही धमकाते रहे।
थाने के बाहर शव रखकर प्रदर्शन किया तो हुई कार्रवाई
परिवार के सदस्य दोपहर के समय धर्मपाल का शव लेकर थाने के बाहर पहुंचे थे और वहां पर परिवार के सदस्यों ने जोरदार नारेबाजी की है। कुनाल के अनुसार पुलिस ने अब उनके द्वारा प्रदर्शन करने के बाद लड़की के रिश्तेदारों निमा, सलीम, लागन, मंजू, आदि, रितिक और रिंकू के खिलाफ 108 BNS के तहत थाना मौलीजागरां में आपराधिक मामला दर्ज किया गया है।


