रतलाम में मारपीट करने वाले 9 गिरफ्तार, जुलूस निकाला:लेनदेन के विवाद को लेकर लाठी-डंडों से पीटा; VIDEO आने पर कार्रवाई

रतलाम में सोमवार रात स्टेशन रोड थाने के पीछे पुलिस लाइन में युवाओं के दो पक्ष आपस में भिड़ गए थे। जमकर लात घूंसे व लाठियां चली थी। मारपीट का वीडियो सामने आया था। वीडियो के आधार पर पुलिस ने 9 लोगों को पकड़ा। बुधवार शाम मारपीट करने वालों का पैदल जुलूस के रूप में थाने से बाहर तक लाए। फिर पुलिस वाहन में बैठकर एसडीएम कोर्ट लेकर गए। पुलिस के अनुसार विवाद और मारपीट का कारण आपसी लेनदेन का सामने आया है। शहर में शांति भंग के आरोप में पुलिस ने दोनों पक्षों के 9 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर हिरासत में लिया है। जिन्हें बुधवार शाम 4.15 बजे थाने से एसडीएम कोर्ट में लेकर गए। इन लोगों को पकड़ा एक पक्ष के विनोद पिता लक्ष्मणसिंह कछावा निवासी बंजली, सुनिल पिता भंवरलाल परिहार निवासी बंजली, अमितसिंह पिता बलवंतसिंह चौहान निवासी रेवास जावरा, आयुष पिता मुन्नालाल प्रजापति निवासी बंजली को पकड़ा। जबकि दूसरे पक्ष के भरत पिता अमरलाल केवट निवासी बजरंग नगर रतलाम, लखन पिता आनंदीलाल बोहरा निवासी टाटा नगर रतलाम, विनित पिता दिनेश चंद्र पांचाल निवासी गंगासागर रतलाम, लोकेंद्र पिता करणसिंह राठौर निवासी श्रीमालीवास रतलाम एवं विनायक पिता संजय चौहान निवासी टाटा नगर रतलाम को हिरासत में लिया। सभी पर शांति भंग के आरोप में केस दर्ज किया। चेहरे पर भय नजर नहीं आया पुलिस ने भले ही आपस में मारपीट करने वाले युवाओं को पकड़ लिया है। लेकिन उनके चेहरे पर किसी तरह का भय नहीं था। बता दे कि जिस जगह यह घटनाक्रम हुआ था वह पुलिस लाइन का क्षेत्र था। जहां पुलिस अधिकारी और पुलिसकर्मी भी रहते है। इस पूरे घटनाक्रम को लेकर सबसे पहले दैनिक भास्कर डिजिटल ने वीडियो के साथ खबर प्रकाशित की थी। उसी के बाद पुलिस हरकत में आई और मारपीट करने वालों की तलाश की। स्टेशन रोड थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह जादौन ने बताया दोनों पक्षों में आपसी लेनदेन का विवाद था। शांति भंग के आरोप में 9 लोगों को गिरफ्तार कर एसडीएम कोर्ट में पेश किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *