रायपुर में मनाया गया 10वां सशस्त्र बल वेटरन्स डे:450 से अधिक पूर्व सैनिक पहुंचे, 29 वीर नारियों और वीर माताओं को किया गया सम्मानित

शस्त्र बलों के बहादुर पूर्व सैनिकों की अदम्य भावना और बलिदानों को सम्मान देने के लिए 14 जनवरी 2026 को मुख्यालय छत्तीसगढ़ और ओडिशा सब एरिया में 10वां सशस्त्र बल वेटरन्स दिवस पूरे उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। इस कार्यक्रम में राज्य के अलग-अलग जिलों से कुल 450 से अधिक पूर्व सैनिक, वीर नारियां, वीर माताएं और उनके परिजन शामिल हुए। समारोह के दौरान 29 वीर नारियों और वीर माताओं को सम्मानित किया गया। इसके अलावा वेटरन्स फैमिली के लिए हेल्थ कैम्प भी लगाया गया। देखिए तस्वीरें… बता दें कि फील्ड मार्शल के.एम. करिअप्पा के आदर्शों और नेतृत्व से इस दिन की प्रेरणा ली गई है। साल 2017 में शुरू किए गए इस दिवस का उद्देश्य पूर्व सैनिकों, उनके परिवारों, समुदाय और नेतृत्व को एक मंच पर लाकर देश की स्वतंत्रता की रक्षा में दिए गए योगदान की स्थायी विरासत को स्मरण करना है। इस अवसर पर ब्रिगेडियर तेजिंदर सिंह बावा (सेना मेडल), कमांडर छत्तीसगढ़ और ओडिशा सब एरिया ने पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और वीर माताओं का स्वागत किया। उन्होंने उनके समर्पण और सेवाभाव को नमन करते हुए पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों के कल्याण के प्रति सशस्त्र बलों की प्रतिबद्धता दोहराई। पूर्व सैनिकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम स्थल पर आंखों की जांच, कैंसर स्क्रीनिंग, स्पर्श केंद्र, सीएसडी और ईसीएचएस काउंटर जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। साथ ही उनकी शिकायतों के समाधान, नई सरकारी नीतियों, पेंशन लाभों और अधिकारों को लेकर जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया गया। हेल्थ चेक-अप की तस्वीरें देखिए… मुख्य अतिथि लेफ्टिनेंट जनरल ए.के. जिंदल, पीवीएसएम, एवीएसएम, वाईएसएम (सेवानिवृत्त)—सीईओ और निदेशक एम्स रायपुर—सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने वीर नारियों और वीर माताओं को सम्मानित किया। यह समारोह केवल स्मरणोत्सव नहीं, बल्कि बहादुर पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के प्रति समाज और सशस्त्र सेनाओं की साझा जिम्मेदारी की दृढ़ पुष्टि भी रहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *