रायपुर में प्रोजेक्ट-धड़कन में बच्चों का निशुल्क हृदय जांच:968 बच्चों की हुईं स्क्रीनिंग, बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए है प्रोजेक्ट धड़कन

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार जिला प्रशासन रायपुर ने बच्चों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए संचालित “प्रोजेक्ट धड़कन” के तहत जिलेभर में निःशुल्क हृदय जांच शिविर आयोजित किया जा रहा है। इस योजना का उद्देश्य बच्चों में जन्मजात हृदय रोग की समय रहते पहचान कर उन्हें बेहतर और निःशुल्क उपचार उपलब्ध कराना है। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन एवं श्री सत्य साई हॉस्पिटल के सहयोग से यह अभियान प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है। अभियान के तहत आज विभिन्न क्षेत्रों में विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए गए, जिनमें कुल 968 बच्चों की स्क्रीनिंग की गई। टीम ने धरसीवां में अकोली के प्राथमिक व मिडिल स्कूल में 126 बच्चों की जांच की। अर्बन टीम ने गोगांव के आंगनबाड़ी केंद्र में 131 बच्चों की स्क्रीनिंग की, जबकि अभनपुर टीम द्वारा सिवनी स्कूल में 176 बच्चों की जांच की गई। अर्बन टीम-2 ने आंगनबाड़ी केंद्र बोरियाखुर्द में 175 बच्चों की स्क्रीनिंग की, जिसमें कोई भी संदिग्ध मामला सामने नहीं आया। आगे भी होता रहेगा बच्चों के लिए उपचार इसी क्रम में आरंग टीम बी ने आंगनबाड़ी केंद्र अकोली खुर्द में 155 बच्चों की जांच की, वहीं अर्बन टीम ए द्वारा आत्मानंद निवेदिता हायर सेकेंडरी स्कूल में 205 बच्चों की स्क्रीनिंग की गई। जिला प्रशासन का कहना है कि प्रोजेक्ट धड़कन के माध्यम से बच्चों के स्वास्थ्य की नियमित निगरानी की जा रही है और जरूरतमंद बच्चों को आगे के उपचार के लिए विशेषज्ञ सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *