केंदुआडीह में तालाब में डूबने से युवक की मौत:डूबता देख स्थानीय लोगों ने की बचाने की कोशिश, घटनास्थल पर पहुंची पुलिस

धनबाद जिले के केंदुआडीह थाना क्षेत्र में बुधवार को बसेरिया तालाब में डूबने से करीब 30 वर्षीय शंभू निषाद की मौत हो गई। शंभू ईबी सेक्शन ऊपर धोड़ा के निवासी थे। घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई। बताया गया कि शंभू दोपहर के समय बसेरिया तालाब के पास पहुंचे थे और इसी दौरान वे पानी में डूब गए। आसपास मौजूद लोगों की नजर उन पर पड़ी तो उन्होंने शोर मचाया और तुरंत उन्हें बचाने का प्रयास शुरू किया। स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद युवक को तालाब से बाहर निकाला गया। उस समय उनकी हालत गंभीर थी। सूचना मिलते ही केंदुआडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को इलाज के लिए धनबाद के शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (SNMMCH) भेजा। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद शंभू को मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। केंदुआडीह थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *