ऋषिकेश में नायक विशेष प्रशिक्षण शिविर संपन्न:देशभर से 450 नायकों ने लिया प्रशिक्षण, कोटा से 35 शामिल

विप्र फाउंडेशन द्वारा ऋषिकेश में 10 और 11 जनवरी को नायक विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस दो दिवसीय शिविर में देशभर के विभिन्न राज्यों से चयनित 450 नायकों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। कोटा विभाग से 35 लोगों ने प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण मुरारी चतुर्वेदी के नेतृत्व में शिविर में भाग लिया। झालावाड़ जिले का प्रतिनिधित्व जिलाध्यक्ष दीपेश जोशी और महिला जिलाध्यक्ष बरखा शर्मा ने किया। दीपेश जोशी ने बताया कि प्रशिक्षण शिविर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की तर्ज पर आयोजित किया गया था। इसमें सुबह से रात तक प्राणायाम सहित विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों द्वारा सत्रों का संचालन किया गया। शिविर के छठे सत्र में आचार्य महामंडलेश्वर जूना पीठाधीश्वर श्री अवधेशानंद गिरी महाराज ने विप्र फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं को समाज की समरसता के लिए मार्गदर्शन दिया। उन्होंने ब्राह्मण समाज से सनातन समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने का आह्वान किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय संयोजक सुशील ओझा, राष्ट्रीय अध्यक्ष राधेश्याम गुरु सहित समस्त राष्ट्रीय पदाधिकारी मौजूद रहे। बरखा शर्मा ने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य कार्यकर्ताओं में संगठन शक्ति, कर्तव्य परायणता, आत्मविश्वास और नेतृत्व कौशल विकसित करना था। इसका लक्ष्य उन्हें संगठन के दायित्वों का प्रभावी ढंग से निर्वहन करने में अधिक सक्षम बनाना था। विप्र फाउंडेशन के मुख्य संगठन प्रदेश महामंत्री विकास भार्गव, युवा महामंत्री प्रदेश पंकज शर्मा, युवा जिला अध्यक्ष अजय शर्मा, संगठन महासचिव प्रणव शर्मा, संगठन महासचिव युवा सनी पंडित, अनिरुद्ध कौशिक, नगर अध्यक्ष रजनी शर्मा और युवा नगर अध्यक्ष यश श्रृंगी ने आशा व्यक्त की कि दोनों जिलाध्यक्षों के प्रशिक्षण से जिलेभर के विप्र फाउंडेशन कार्यकर्ताओं को फायदा मिलेगा। इससे विप्र फाउंडेशन अपनी सामाजिक गतिविधियों को और बेहतर ढंग से जारी रख सकेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *