डूंगरपुर में परिवार पर हमला, 3 लोग घायल:पुरानी रंजिश में 6-7 लोगों ने लट्ठ-घूसों से पीटा

डूंगरपुर के रामसागड़ा थाना क्षेत्र के माडा गमेती फला में एक परिवार पर हमले की वारदात हुई। हमले में महिला समेत 3 लोग घायल हो गए। महिला को गंभीर हालत में गामड़ी अहाड़ा से डूंगरपुर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। दरअसल रामसागड़ा थाना क्षेत्र के माडा गमेती फला निवासी मांगीलाल गमेती ओर गांव के ही कमलेश, पप्पू, सुरेश, रणछोड़, देवसन, जीतू ओर गोविंद के परिवारों के बीच विवाद चल रहा था। इसी बात को लेकर सभी लोग बुधवार शाम को हमलावर होकर मांगीलाल के घर पहुंचे। जहां सभी लोगों ने मांगीलाल (30) पुत्र कावा गमेती, राकेश (25) पुत्र कावा गमेती और संसर (48) कावा गमेती के साथ मारपीट शुरू कर दी। लट्ठ और लातों-घूसों से जमकर मारपीट की। जिससे संसर के सिर में गंभीर चोटें आई। वहीं, दूसरे लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई। 108 एम्बुलेंस के ईएमटी रजत चौहान और पायलट प्रवीण डामोर ने गंभीर घायल महिला को गामड़ी अहाड़ा अस्पताल लेकर आए, लेकिन उसकी हालत गंभीर होने से उसे रेफर कर दिया गया। वहीं, घटना के बाद अब पुलिस जांच में जुटी है। बताया जा रहा है कि दिवाली पर मांगीलाल के बेटे के साथ मारपीट की वारदात की वारदात हुई थी। इसके बाद से दोनों पक्षों में विवाद चल रहा था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *