संजय टाइगर रिजर्व में T17 बाघिन ने चीतल का शिकार किया और उसे अपने बच्चों के लिए मुंह में दबाकर ले जाती हुई नजर आई। पर्यटकों ने इस घटना का वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है। यह घटना दुबरी रेंज के रिजर्व क्षेत्र में हुई। वीडियो लगभग दो दिन पुराना है और इसे बुधवार शाम संजय टाइगर रिजर्व प्रबंधन ने आधिकारिक रूप से जारी किया। प्रबंधन ने बताया कि यह घटना पर्यटकों के लिए एक विशेष अनुभव थी। पहली बार दिखा ऐसा नजारा संजय टाइगर रिजर्व के एसडीओ सुधीर मिश्रा ने कहा कि यह पहली बार है जब बाघिन T17 चीतल का शिकार कर अपने बच्चों के लिए अपने क्षेत्र की ओर ले जाती हुई पर्यटकों के सामने से गुजरी। यह प्रकृति के वन्य व्यवहार को करीब से देखने का अवसर था। पर्यटकों के लिए बना यादगार पल प्रत्यक्षदर्शी पर्यटक शिवांशु पांडे ने कहा कि बाघिन को इतनी नजदीक से शिकार के साथ चलते देखना उनके जीवन का यादगार अनुभव था। उन्होंने वाहन में बैठकर वीडियो और फोटो रिकॉर्ड किए, जिन्हें बाद में सोशल मीडिया पर साझा किया गया।


