खेलो एमपी यूथ गेम्स में खिलाड़ियों ने दिखाया दम:राजगढ़ में खेल प्रतिभाओं की खोज, सैकड़ों खिलाड़ियों ने ट्रायल में लिया हिस्सा

राजगढ़ में खेलो एमपी यूथ गेम्स 2026 के तहत विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के सैकड़ों युवा खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस दौरान खिलाड़ियों में उत्साह और खेल प्रेमियों में अच्छी उपस्थिति देखी गई। इन प्रतियोगिताओं में फुटबॉल, जूडो, क्रिकेट, मल्लखंब और कुश्ती के ट्रायल आयोजित किए गए। खिलाड़ियों ने अपनी शारीरिक दक्षता और तकनीकी कौशल का प्रदर्शन किया। बुधवार को प्रोग्रेसिव हाईट स्कूल परिसर में योगा, टेबल टेनिस, बैडमिंटन, शतरंज और खो-खो सहित अन्य खेलों के ट्रायल भी संपन्न हुए। प्रशिक्षकों और चयन समिति ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन का बारीकी से मूल्यांकन किया। ट्रायल में चयनित खिलाड़ी 18 और 19 जनवरी 2026 को होने वाली जिला स्तरीय खेलो एमपी यूथ गेम्स प्रतियोगिता में अपने-अपने विकासखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे। खिलाड़ियों ने जिला स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश स्तर तक पहुंचने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इन आयोजनों का मुख्य उद्देश्य जिले के युवा खिलाड़ियों को एक मंच प्रदान करना, उनकी प्रतिभा को पहचानना और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना है। खेलो एमपी यूथ गेम्स से खेल संस्कृति को बढ़ावा मिल रहा है, साथ ही युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना भी विकसित हो रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *