अमृतसर के मैरिज पैलेस में आम आदमी पार्टी (AAP) के सरपंच की हत्या करने वाले मेन शूटर सुखराज सिंह उर्फ गूंगा को पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया है। पुलिस ने उसे छत्तीसगढ़ के रायपुर से पकड़ा था। जिसके बाद पुलिस हथियारों की रिकवरी के लिए उसे अमृतसर के वल्ला बाईपास इलाके में ले गई थी। जहां उसके 2 साथियों ने पुलिस पर फायरिंग कर उसे छुड़ाने की कोशिश की। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की तो पुलिस की गाड़ी के अंदर ही शूटर ने पुलिस मुलाजिमों से हथियार छीनने की कोशिश की। इसी दौरान उसे गोली लग गई और उसकी मौत हो गई। अमृतसर पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने कहा कि बाइक पर आए हमलावर फरार हैं। उनकी तलाश में पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं। 3 पॉइंट में जानिए, कैसे हुआ शूटर ढेर… सरपंच की हत्या से जुड़ा पूरा मामला जानिए… रायपुर में रिश्तेदारों के घर छिपे थे शूटर 2 दिन पहले पंजाब पुलिस ने केंद्रीय एजेंसियों और छत्तीसगढ़ पुलिस की मदद से दोनों शूटर तरनतारन के सुखराज सिंह उर्फ गूंगा और गुरदासपुर के कर्मजीत सिंह को पकड़ लिया। पंजाब के DGP गौरव यादव ने कहा था कि इन्होंने विदेश बैठे गैंगस्टर प्रभ दासूवाल के कहने पर सरपंच की हत्या की थी। दासूवाल ही इस मर्डर का मास्टरमाइंड है। इन शूटर को सपोर्ट देने वाले 2 आरोपी मोहाली और 3 तरनतारन से भी पकड़े गए थे। पुलिस का कहना था कि कत्ल के बाद दोनों शूटर छत्तीसगढ़ फरार हो गए थे। दोनों को पकड़ने के बाद पुलिस लोकल कोर्ट से ट्रांजिट रिमांड लेकर उन्हें बाई एयर पंजाब लाई थी। …………………………… इससे संबंधित ये खबर भी पढ़ें… AAP सरपंच के मर्डर की प्लानिंग, VIDEO:अमृतसर मैरिज पैलेस में फोन पर इशारा मिला, MLA के हटते ही मारी गोली पंजाब के अमृतसर में आम आदमी पार्टी (AAP) के सरपंच जरमल सिंह की हत्या मामले में सीएम भगवंत मान ने डीजीपी से रिपोर्ट तलब की है। हथियारों से लेस दो युवकों ने एक शादी समारोह में मैरी गोल्ड रिजॉर्ट पहुंचे सरपंच को गोली मारी थी। तब वो मेहमानों के साथ टेबल पर बैठकर खाना खा रहे थे। (पढ़ें पूरी खबर)


