इंटर कॉलेजिएट हैंडबॉल PRSU का टीचिंग डिपार्टमेंट बना विनर:तुषार मिश्रा बने मैन ऑफ द टूर्नामेंट, निर्णायक मुकाबलों में दिखाया बेहतरीन खेल

इंटर कॉलेजिएट हैंडबॉल पुरुष प्रतियोगिता में पंडित रविशंकर यूनिवर्सिटी टीचिंग डिपार्टमेंट (UTD) की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया। टूर्नामेंट के दौरान UTD की टीम ने हर मुकाबले में बेहतरीन तालमेल, आक्रामक खेल और मजबूत डिफेंस का परिचय दिया। पूरे टूर्नामेंट में उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करने वाले UTD के खिलाड़ी तुषार मिश्रा को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए “मैन ऑफ द टूर्नामेंट” घोषित किया गया। तुषार ने अहम मुकाबलों में निर्णायक भूमिका निभाते हुए टीम की जीत में बड़ा योगदान दिया। टीम की इस सफलता के पीछे कोच राहुल कुमार पासवान का कुशल प्रशिक्षण और रणनीतिक मार्गदर्शन अहम रहा। उनके नेतृत्व में टीम ने बेहतर फिटनेस, गेम प्लान और अनुशासन के साथ प्रतियोगिता में दबदबा बनाया। UTD की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर कुलपति प्रो. सच्चिदानंद शुक्ल, प्रो. डॉ. रीता वेणु गोपाल (संचालक, शारीरिक शिक्षा विभाग), प्रो. सी.डी. आगाशे, प्रो. राजीव चौधरी (DSW) एवं शारीरिक शिक्षा अध्ययनशाला के विभागाध्यक्ष सहित विश्वविद्यालय प्रशासन, खेल विभाग, शिक्षकगण और विद्यार्थियों ने टीम को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रतियोगिता में मिली इस जीत से विश्वविद्यालय के खेल जगत में उत्साह का माहौल है और आने वाले समय में UTD की टीम से और बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *