बांकेबिहारी मंदिर में षटतिला एकादशी महोत्सव:ध्वजारोहण, भजनोत्सव; पतंगों से भव्य सजावट

सूरजपोल गेट के बाहर स्थित बांकेबिहारी मंदिर में मार्गशीर्ष माह की कृष्ण पक्ष की षटतिला एकादशी पर भव्य महोत्सव आयोजित किया गया। वर्ष की पहली एकादशी के अवसर पर नगर में सुख, शांति और उन्नति की कामना के साथ मंदिर में नवीन ध्वजा का ध्वजारोहण किया गया। बांकेबिहारी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष माणक डाणी ने बताया कि ध्वजारोहण रामप्रकाश अभिषेक गर्ग परिवार द्वारा किया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण में डूबा रहा।
दोपहर में रामप्रकाश गर्ग परिवार के सौजन्य से भजनोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें प्रसिद्ध श्याम भजन गायक विजय मंडोरा और राकेश सोनी ने गणेश वंदना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। गायकों ने “जाड़ो जोर को पड़े है म्हारा श्याम”, “आओ गोविंद प्यारा आओ जी”, “मैं पकडुला चरखी थे पतंग उड़ाओ जी” जैसे कई भावपूर्ण भजनों की प्रस्तुति दी, जिससे श्रद्धालु भावविभोर हो गए।
उत्तरायण होते सूर्य के स्वागत में पंडित जितेंद्र दाधिच द्वारा मंदिर के गर्भगृह में ठाकुरजी की युगल छवि को रेशमी छींट की आकर्षक पोशाक धारण करवाई गई। गर्भगृह को रंग-बिरंगी पतंगों से भव्य रूप से सजाया गया था। ठाकुरजी को तिलवा का भोग भी अर्पित किया गया। इस अवसर पर रामप्रकाश गर्ग, ओमप्रकाश, शांतिप्रकाश डाणी, अभिषेक गर्ग, पिंकेश गर्ग, गोपाल डाणी, रामराज गर्ग, प्रेमलता, पिंकी गर्ग, पार्वती डाणी, दौलत गोयल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *