हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया युवक, चीथड़े उड़े:जंगली सूअरों को मारने के लिए कर रहा था कनेक्शन; जोरदार धमाका हुआ

जबलपुर में एक युवक हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। धमाका होते ही उसके चीथड़े उड़ गए। बुरी तरह झुलस चुके युवक को देखकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पहुंचकर चेक किया तो युवक की मौत हो चुकी थी। घटना ग्राम निगरी में बुधवार सुबह की है। गांव का ही रहने वाला रामकुमार खेत में आने वाले जंगली सूअरों को मारने के लिए बिजली के तार से कनेक्शन कर रहा था। इसी दौरान वह वह हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया और बुरी तरह झुलस गया। बॉडी के सामने वाले हिस्से के चीथड़े उड़ गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी
एएसपी सूर्यकांत शर्मा का कहना है कि ग्रामीणों की सूचना मिलते ही बरगी थाना पुलिस का स्टाफ मौके पर पहुंचा। मृतक का परिवार भी घटनास्थल पर मौजूद था। मर्ग कायम कर शव का पंचनामा करवाने के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। पुलिस जांच कर रही है कि युवक कब से हाईटेंशन लाइन में कनेक्शन करने का काम कर रहा था। आसपास के गांव में और कौन-कौन जंगली सूअर को मारने के लिए हाईटेंशन लाइन का उपयोग कर रहे हैं। इसका भी पता लगाया जाएगा। ये खबर भी पढ़ें… झाबुआ में शॉर्ट सर्किट से जिंदा जला शख्स झाबुआ जिले के उदयपुरिया नाका क्षेत्र में शॉर्ट सर्किट से आग लगने से एक शख्स की झुलसने से मौत हो गई। मृतक की पहचान जयप्रकाश बैरागी (50) के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी, जो संभवतः मोबाइल चार्जिंग के दौरान हुआ। पढे़ं पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *