गोरखपुर में बादशाह के गानों पर झूमे फैंस, VIDEO:मंच से 2 बार उतरकर लोगों के बीच पहुंचे, मिलाया हाथ; फैंस बोले- यादगार पल रहा

गोरखपुर महोत्सव में मशहूर गायक और रैपर बादशाह पहुंचे। जैसे ही बादशाह ने मंच संभाला, पूरा माहौल पार्टी में बदल गया। उन्होंने अपने फैंस से कहा, “आज मिलकर साथ पार्टी करते हैं।” इसके बाद जैसे ही उन्होंने “रातें फरेबी, यादें फरेबी” गाना गाया, वहां मौजूद हजारों फैंस झूम उठे। अब देखिए कुछ तस्वीरें… मंच पर पहुंचते ही बादशाह ने देर से आने के लिए अपने फैंस से माफी मांगी। उन्होंने कहा, “अब आ गया हूं, अब पार्टी करते हैं।” इसके बाद उन्होंने अपने दिल की बात भी शेयर की। बादशाह ने बताया कि उनका असली नाम आदित्य है और वह खुद को कोई सुपरस्टार नहीं मानते। उन्होंने कहा कि उनके मां-बाप नहीं चाहते थे कि वह गाना गाने के लिए जाएं, लेकिन फैंस के प्यार ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचा दिया। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें पहले नहीं पता था कि वह गोरखपुर से सिर्फ 150 किलोमीटर की दूरी पर हैं। बादशाह की एंट्री के बाद फैंस का जोश देखने लायक था। लोग कुर्सियों पर खड़े होकर नाचने लगे, गमछा लहराया और जमकर डांस किया। करीब डेढ़ घंटे के शो में बादशाह ने लगभग 25 गाने गाए। इस दौरान वह दो बार स्टेज से नीचे उतरे, फैंस से हाथ मिलाया और फिर वापस मंच पर आ गए। उन्होंने “प्रॉपर पटोला”, “वखरा स्वैग”, “लड़की ब्यूटीफुल”, “डीजे वाले बाबू मेरा गाना चला दो” जैसे अपने 25 से ज्यादा सुपरहिट गाने सुनाए। हर गाने पर फैंस का जोश और बढ़ता गया। बादशाह ने मजाकिया अंदाज में फैंस से कहा, “तुम सबको कसम है गोलघर के मिश्राबु की, अगर आज अपना गला सही लेकर घर गए तो। खूब शोर करो।” इसके बाद पूरा पंडाल शोर और तालियों से गूंज उठा। शो के आखिर में बादशाह ने अपने फैंस को एक खास तोहफा दिया। उन्होंने कहा कि वह अगले साल गोरखपुर के रेलवे स्टेडियम में परफॉर्म करेंगे और सभी लोगों से जरूर आने की अपील की।
दैनिक भास्कर से बात करते हुए फैंस ने कहा कि उन्हें बहुत मजा आया। सभी ने कहा कि अब अगले साल का बेसब्री से इंतजार रहेगा। फैंस ने कहा, “बादशाह लव यू।”

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *