श्रीगुप्तेश्वर महादेव पर हुई सीप गंगा महाआरती:श्योपुर में काशी गंगा आरती की तर्ज पर आयोजन; चुनरी मनोरथ हुआ पूरा

श्योपुर शहर के श्रीगुप्तेश्वर महादेव मंदिर में बुधवार शाम सीप गंगा की महाआरती का आयोजन किया गया। यह आयोजन काशी-बनारस में होने वाली गंगा आरती की तर्ज पर किया गया, जिसमें श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। पांच पंडितों ने ढोल-मजीरों की थाप पर मां सीप गंगा की महाआरती संपन्न कराई। हजारों श्रद्धालु हुए शामिल शशांक भूषण मित्र मंडल के तत्वावधान में हुए इस आयोजन में बड़ी संख्या में शहरवासी पहुंचे। करीब एक घंटे चले कार्यक्रम में हजारों सनातन प्रेमियों ने भगवान गुप्तेश्वर महादेव और मां सीप गंगा के चुनरी मनोरथ में भाग लेकर प्रार्थना की और सामूहिक आरती की। चुनरी मनोरथ और वैदिक मंत्रोच्चार शाम 5 बजे से ही शहर के अलग-अलग मार्गों से श्रद्धालु मंदिर पहुंचने लगे। सबसे पहले भगवान गुप्तेश्वर महादेव की आरती हुई। इसके बाद चुनरी मनोरथ किया गया, जिसमें मां सीप गंगा को एक तट से दूसरे तट तक वैदिक मंत्रों के साथ चुनरी अर्पित की गई। इस दौरान संगीतज्ञ पं. शंभूदयाल शर्मा ने मां सीप गंगा की आरती का सुंदर गायन किया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष शशांक भूषण अपनी पत्नी अर्चना भूषण के साथ उपस्थित रहे। चारों ओर लगी श्रद्धालुओं की भीड़ मंदिर के चारों ओर बड़ी संख्या में मौजूद श्रद्धालुओं ने इस आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया। मंदिर के बाहर एलईडी स्क्रीन लगाई गई, जिस पर कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया। साथ ही बीते एक वर्ष में भाजपा जिलाध्यक्ष शशांक भूषण द्वारा किए गए कार्यों की डॉक्यूमेंट्री भी दिखाई गई। लोगों ने आयोजन की व्यवस्थाओं और भव्यता की सराहना की। पोष बड़ा महोत्सव भी हुआ महाआरती और चुनरी मनोरथ के साथ ही पोष बड़ा महोत्सव का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम में शामिल सभी श्रद्धालुओं को पुए और मंगोड़े का प्रसाद वितरित किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *