हर्षा रिछारिया की धमकी- बदनाम किया तो नहीं छोड़ूंगी:माघ मेले में ‘पुष्पा’ की एंट्री, झूमकर नाचे राजपाल यादव

प्रयागराज माघ मेले के 12वें दिन एकादशी पर 80 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने स्नान किया। आज रात 12 बजे से मकर संक्रांति का स्नान शुरू हो गया है। भीड़ के चलते मेला एरिया में नो-व्हीकल जोन लागू है। बुधवार शाम मेले में लगातार दूसरे दिन आग लग गई। इसमें 10 टेंट जल गए। वहीं, हर्षा रिछारिया ने एक वीडियो जारी कर उन्हें बदनाम करने वालों को धमकी दी। उन्होंने कहा कि महाकुंभ में तो मैंने छोड़ दिया था। लेकिन इस बार अगर किसी ने टीआरपी बढ़ाने के चक्कर में मेरे चरित्र पर सवाल उठाया तो मैं कड़ा एक्शन लूंगी। बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव भी माघ मेले में शामिल होने पहुंचे। उन्होंने जमीन पर बैठकर मिट्टी के शिवलिंग बनाए। श्री मद्भागवत गीता कथा के शुभारंभ पर पहुंचे एक्टर भक्ति के गानों पर जमकर झूमते दिखे।वहीं, चर्चा में रहने वाले सतुआ बाबा भी अपनी नई 4.40 करोड़ की पोर्शे कार से निकले। मंगलवार रात को बाबा ने ऊंट की सवारी की थी। मेले में पुष्पा अवतार में पहुंचे एक शख्स ने खूब सुर्खियां बटोरीं। हाथ में नकली रिवॉल्वर लेकर पुष्पा स्टाइल में पहुंचे रवि किशन मिश्रा (21) मध्य प्रदेश के कटनी के रहने वाले हैं। दैनिक भास्कर के सवाल पर उन्होंने कहा- फ्लावर समझा है क्या? फायर है मैं फायर। झुकेगा नहीं…। इधर राज करने को आया। दुनिया में कहीं भी रहेगा, झुकेगा नहीं। रवि किशन मिश्रा ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रहे हैं। पुष्पा स्टाइल में सजने में उन्हें 2-3 घंटे लगते हैं। उन्होंने बताया- बचपन से ही एक्टिंग का शौक है। विधायकों की भी एक्टिंग की है। आज ही माघ मेले में बस से पहुंचा हूं। पहले 5 तस्वीरें देखिए… माघ मेले से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *