मकर संक्रांति पर सेक्टर-वन सेंटर में किया गया परम योग

बोकारो | मकर संक्रांति पर पीथ्रीवाई सेंटर सेक्टर-1 सी में परमजी का ध्यान किया गया। इसमें परम योग किया गया। सेंटर में परम जी के मानव कल्याण के उद्देश्य के बारे में श्रद्धालुओं को जानकारी दी गई। मुख्य प्रचारिका सुशीला सिंह ने सभी श्रद्धालुओं को ध्यान करवाया। इस पावन अवसर पर परम जी के सिद्धांतों का पालन करते हुए विशेष साधना, सामूहिक परम योग और सेवा-दान के साथ उत्सव मनाना, जिसमें परम प्रसाद (तिल, गुड़, खिचड़ी) अर्पण कर परम जी के आशीर्वाद से सुख-समृद्धि और नकारात्मकता दूर करने का संकल्प लिया गया। मौके पर एनकेपी सिंह, शशि प्रकाश, ओम प्रकाश, मोहित राज, नित्या सिंह, किरण सिंह, ऐश्वर्या, अपूर्वा आदि थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *