सिटी रिपोर्टर | बोकारो संपूर्ण विश्व शांति सेवा परिषद के बैनर तले संपूर्ण ब्राह्मण समाज की ओर से गरगा डैम के समीप वनभोज सह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष श्यामल झा ने, जबकि संचालन जिला मीडिया प्रभारी गंगेश पाठक ने किया। शुरुआत भगवान परशुराम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। बतौर मुख्य अतिथि पूर्व सांसद रवीन्द्र पांडेय उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज बुद्धिजीवियों का समाज है, जो अपने विवेक और ज्ञान के बल पर समाज को दिशा देता है। केंद्रीय अध्यक्ष जितेन्द्र दुबे ने कहा कि समाज को एक सूत्र में बांधने का प्रयास निरंतर जारी है। मौके पर केंद्रीय महामंत्री डॉ. अशोक पांडेय, प्रदेश अध्यक्ष हरे राम पांडेय ने कई मुद्दों पर रेखांकित किया। विजय कुमार झा ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत की।


