बोकारो | त्रिया फाउंडेशन के बैनर तले स्व. सरजू प्रसाद राम की पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर परिजनों ने सोलागीडीह स्थित बाबा बैजनाथ जन सेवा समिति के वृद्धाश्रम में वृद्धों के बीच चूड़ा, दही, तिलकुट और राशन का वितरण कर स्व. राम को श्रद्धांजलि दी। फाउंडेशन की डायरेक्टर कुसुम भारती ने कहा कि जिस समय बच्चों को मां-बाप की जरूरत है, उस समय साथ नहीं छोड़ना चाहिए। समाज को इस पर विचार कर वैसे लोगों का बहिष्कार करना चाहिए, जो अपने माता-पिता को सेवा करने के समय छोड़ देते हैं। कहा कि वृद्ध माता-पिता का सेवा करने का आज सौभाग्य प्राप्त हुआ। मौके पर सदस्य मागा राम डे, रेखा देवी आदि थीं।


