अटल जागृति मंच ने भारत माता प्रतिमा की सफाई की

बोकारो | चास गरगा पुल के समीप अटल जागृति मंच के कार्यकर्ताओं ने भारत माता की प्रतिमा की सफाई कर सौंदर्यीकरण किया। इस अवसर पर संस्था के संयोजक जयशंकर सिंह ने कहा कि आज से सनातन धर्म में शुभ कार्यों का शुभारंभ हुआ है, इसलिए सभी कार्यकर्ताओं ने भारत माता के चरणों में मत्था टेकने के बाद भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया। सदस्यों ने चास के अपर नगर आयुक्त से मांग किया कि भारत माता की मूर्ति को आने वाले 26 जनवरी के पहले मंदिर का रूप दिया जाए, क्योंकि खुले में माता की प्रतिमा को नहीं रहना चाहिए। मौके पर संस्था के संयोजक मंडल सदस्य सुनील कुमार, अजीत ठाकुर, राकेश कुमार मधु, टुनटुन मिश्रा, प्रवीण कुमार, जयशंकर सिंह, कमलेश यादव, आदित्य पांडे, प्रियांशु यादव, सत्यनारायण स्वर्णकार आदि उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *