बेटियों का सत्कार करें, बेटों जैसा प्यार दें : मलिक

भास्कर न्यूज | अमृतसर उतरी विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नंबर-4 स्थित केनेडी एवेन्यू में एसोसिएशन ने ‘धीया दी लोहड़ी’ मनाई । कार्यक्रम में पूर्व सांसद व पूर्व पंजाब भाजपा अध्यक्ष इंजीनियर श्वेत मलिक मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर बेटियों को सम्मानित कर लोहड़ी पर्व मनाया गया। श्वेत मलिक ने कहा कि समाज को बेटियों का सत्कार करना चाहिए और उन्हें बेटों जैसा ही प्यार और अधिकार देने चाहिए। उन्होंने कहा कि बेटियां किसी भी रूप में कम नहीं हैं, बल्कि परिवार और समाज की रीढ़ हैं। बेटियों के सम्मान से ही सभ्य और सशक्त समाज का निर्माण संभव है। उन्होंने लोहड़ी पर्व के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि लोहड़ी मनाने की मान्यता है कि अग्नि में समर्पित किया गया अन्न देवताओं तक पहुंचता है। इसके माध्यम से लोग सूर्य देव और अग्नि देव के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हैं। पंजाब की परंपरा के अनुसार इससे धरती माता अच्छी फसल देती है और सभी को उनका हक प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि यह पर्व आनंद, उल्लास, सद्भाव और शांति का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि ऐसे त्योहार जनमानस में उमंग, खुशहाली और आपसी भाईचारे की भावना को मजबूत करते हैं। ये पर्व हमें देश-भक्ति, गौरव, विश्व-बंधुत्व और सामाजिक समन्वय का संदेश देते हैं। महापुरुषों की लोककथाएं और परंपराएं हमें यह सिखाती हैं कि सद्विचार और सद्भावना से ही प्रगति संभव है। इस मौके पर कंवलजीत सिंह, प्यारा लाल सेठ, संदीप धवन, राजेश मलिक, राकेश खन्ना, राम पाल मेहरा, लाली भिंडर, रमेश सहदेव, पुरुषोत्तम महाजन, अमरजीत सिंह, नरेश सेठ, गुरिंदर बाथ, राहुल कुमार, विशाल मेहता, अजय लूथरा सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *