भास्कर न्यूज | अमृतसर खास में हौसले, कुर्बानी और देश के लिए उम्रभर की सेवा को सलाम करते हुए वज्र कॉर्प्स ने 14 जनवरी 2026 को खासा, अमृतसर में 10वां डिफेंस सर्विसेज वेटरंस डे पूरे सम्मान और गरिमा के साथ मनाया। यह आयोजन वेस्टर्न कमांड के अधीन हुआ, जिसमें देश के लिए सब कुछ न्योछावर करने वाले वेटरंस, गैलेंट्री अवॉर्डी, वीर नारियां, शहीदों के परिवार और डिफेंस फोर्सेज से जुड़े लोग खास तौर पर शामिल रहे। हर साल 14 जनवरी को मनाया जाने वाला डिफेंस सर्विसेज वेटरंस डे, भारत के पहले इंडियन कमांडर-इन-चीफ फील्ड मार्शल के एम करिअप्पा की रिटायरमेंट की याद में होता है। यह दिन फौज और उसके एक्सटेंडेड फैमिली के बीच अटूट रिश्ते का प्रतीक माना जाता है। इस मौके पर लेफ्टिनेंट जनरल अजय चंदपुरिया, एवीएसएम, वीएसएम , जीओसी वज्र कॉर्प्स ने आर्मी कमांडर, वेस्टर्न कमांड की ओर से वेटरंस और उनके परिवारों का दिल से आभार जताया। उन्होंने कहा कि इंडियन आर्मी आज भी और हमेशा अपने वेटरंस और उनके परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है। कार्यक्रम के चीफ गेस्ट, मोहिंदर भगत, पंजाब सरकार में पूर्व सैनिक एवं स्वतंत्रता सेनानी कल्याण, और हॉर्टिकल्चर मंत्री ने वेटरंस के योगदान की सराहना की। खासकर हाल की पंजाब बाढ़ के दौरान वेटरंस की भूमिका को उन्होंने काबिले-तारीफ बताया और कहा कि पंजाब सरकार एक्स-सर्विसमैन वेलफेयर के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। यह आयोजन सिर्फ सम्मान तक सीमित नहीं रहा, बल्कि वेलफेयर आउटरीच का भी मजबूत प्लेटफॉर्म बना। यहां 40 से ज्यादा ग्रीवेंस रीड्रेसल काउंटर्स लगाए गए, जहां एसपीएआरएसएच (स्पर्श), पेंशन, ईसीएसएस , सीएसडी , री-सेटलमेंट और दूसरी वेलफेयर स्कीम्स से जुड़े मसलों का ऑन-द-स्पॉट हल किया गया। इसके साथ ही स्पेशलिस्ट ओपीडी , हेल्थ चेकअप, हेल्थ स्कीम्स की जानकारी और पोस्ट-रिटायरमेंट जॉब ऑप्शंस पर भी फोकस किया गया। इस वेटरंस रैली में करीब 2,500 वेटरंस और उनके परिवार खुद मौजूद रहे, जबकि 4,000 से 4,500 लोग ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए वेस्टर्न कमांड के अलग-अलग इलाकों से जुड़े। इससे यह कार्यक्रम सच मायनों में इनक्लूसिव और इपेक्टफुल बना। कार्यक्रम की खास झलकियों में वेटरंस और वीर नारियों का सम्मान, मिलिट्री एथोस को दर्शाते कल्चरल प्रोग्राम, मल्टी-स्पेशियलिटी मेडिकल चेकअप, वेलफेयर स्टॉल और कम्युनिटी लंच शामिल रहा, जिसने भाईचारे और साझा यादों को और मजबूत किया। वज्र कॉर्प्स, जो इस आयोजन की नोडल फॉर्मेशन रही, ने पूरे इवेंट को बेहद सलीके और सम्मान के साथ आयोजित किया, ताकि देश के वेटरंस की टाइमलेस लिगेसी को सही मायनों में सलाम किया जा सके। इसी कड़ी में, 18 जनवरी 2026 को चंडीमंदिर मिलिट्री स्टेशन में ट्राइसिटी के वेटरन ऑफिसर्स के साथ एक खास इंटरैक्शन और लंच भी रखा जाएगा। इसका मकसद साफ है वेटरंस के साथ फौज का रिश्ता सिर्फ रस्मों तक नहीं, बल्कि लगातार सम्मान, संवाद और वेलफेयर तक जुड़ा रहे।


