श्री गुरु रविदास मंदिर में मकर संक्रांति पर किया पाठ

जालंधर| श्री गुरु रविदास मंदिर कटरा मोहल्ला मेन मंदिर बस्ती दानिशमंदां में मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर धार्मिक समागम करवाया गया। इस दौरान श्री गुरु रविदास जी की गुरबाणी का पाठ रखा गया। उपरांत मंदिर के पाठी चमनलाल अंगुराल ने गुरु जी की महिमा का गुणगान किया गया। समारोह में कटरा मोहल्ला दानिशमंदां की समूह संगत ने भाग लिया और मकर सक्रांति के इस शुभ अवसर पर गुरु रविदास जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया। गुरु रविदास सभा के प्रधान राकेश कुमार लोच ने संगत का धन्यवाद किया और अपील की कि गुरु महाराज के प्रकाश पर्व में भी इसी तरह बढ़चढ़ कर हिस्सा लें। यहां चेयरमैन परसराम, वाइस चेयरमैन स्वर्ण यादव, वाइस प्रेसिडेंट प्रदीप थापा, महेश अंगुराल, अमरनाथ भंडारी, पवन अत्री, जनरल सेक्रटरी ओम प्रकाश लोच, सेक्रेटरी जतिंदर डोगरा, कैशियर बलबीर लोच मौजूद रहे। श्री गुरु रविदास मंदिर परिसर में श्रद्धालु भजनों का गुणगान करते हुए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *