गुरुद्वारा आदर्श नगर में करवाया शुकराना समागम

भास्कर न्यूज | जालंधर गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा आदर्श नगर में श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व को समर्पित गुरमत और शुकराना समागम बुधवार को करवाया गया। सचखंड श्री दरबार साहिब के हजूरी रागी भाई करनैल सिंह और भाई जगतार सिंह के अलावा भाई रविंदर सिंह आदि जत्थों ने कीर्तन की हाजिरी भरी। हेड ग्रंथी भाई जसपाल सिंह ने गुरमत विचार साझा किए। उन्होंने संगत को सेवा और सिमरन करने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के चरणों के साथ जुड़कर अपने जीवन को सफल बनाने के लिए प्रेरित किया। यहां एसजीपीसी के मुख्य सचिव जत्थेदार कुलवंत सिंह मन्नण, सरबजीत सिंह राजपाल, प्रभु सिंह, हरजिंदर सिंह लाडा, कुलविंदर सिंह थियाड़ा, गुरमीत सिंह बसरा, पार्षद अमित संधा, हरजिंदर सिंह मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *