जालंधर| मेजर कॉलोनी में लोहड़ी का लोहड़ी बड़े ही धूमधाम से मनाई गई। लोगों ने इलाके में जन्मीं बेटियों की मिलजुल कर लोहड़ी सेलिब्रेट की। इस मौके पर सरोज बाली, दलजीत कौर, सुरजीत सिंह, राजी, अवनीत कौर, नमनप्रीत कौर, तनवीर कौर, एंटी करप्शन फ्रंट के प्रदेश अध्यक्ष केके बाली भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि यह त्योहार हम सभी को मिल-जुलकर खुशी से मनाना चाहिए। यह त्योहार आपसी भाईचारे और सौहार्द को बढ़ावा देता है।


