भास्कर न्यूज | जालंधर इंडियन शोतोकान कराटे डू फेडरेशन की तरफ से 8वीं आईएसकेएफ नेशनल कराटे चैंपियनशिप करवाई गई, जिसमें जालंधर के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया। 10 और 11 जनवरी को आयोजित चैंपियनशिप में 300 से ज्यादा खिलाड़ियों ने अलग-अलग वेट कैटेगरी में हिस्सा लिया। सब-जूनियर कैटेगरी में बरेन कजला ने कांस्य, नवप्रीत सिंह ने सिल्वर, नवदीप कौर ने गोल्ड मेडल जीता। कैडेट में तृष्णा ओली ने गोल्ड, भव्य जोत कौर ने सिल्वर मेडल जीता। वहीं, दूसरी ओर जूनियर वेट कैटेगरी में अवनिशका ने गोल्ड, सीनियर वेट कैटेगरी में जया ओझा और अनमोल ने सिल्वर मेडल जीता। इस मौके पर आशीष कुमार यादव, सुरिंदर सिंह खुशवाहा, टेक तमंग, कोच रेशम बहादुर, जतिन यादव, रोहित ओली, अस्मिता, रमन मौजूद रहे। इस मौके पर टीम के कोच ने बताया कि खिलाड़ियों के अथक प्रयासों से ही ये जीत हासिल हुई।


