टोंक| पूर्व सांसद स्व. कवि केसर लाल की 15वीं पुण्यतिथि पर बैरवा धर्मशाला में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। बैरवा महासभा के जिलाध्यक्ष शिवराज बैरवा ने बताया कि बैठक में बैरवा समाज के सभी सामाजिक संगठनों से जुड़े पदाधिकारी व समाज के लोग मौजूद रहे। इस मौके पर केसर लाल कवि के समाज के प्रति समर्पित जीवन पर प्रकाश डालकर पुष्पांजली अर्जित की। सभा में भंवर लाल बंशीवाल, कमल बैरवा, पी.डी. आजाद, हरि प्रसाद बैरवा, शिवराज बैरवा, वीरेंद्र जोनवाल, मणिन्द्र बैरवा, अक्षय बैरवा, नंद किशोर मेहरा, हनुमान प्रसाद बैरवा, रामदयाल, प्रहलाद, सर्वेश मेहरा, रामदास सोहला, दिनेश गोठवाल, बनवारी गोठवाल, बंशीलाल, गोपीलाल हाडीगांव, मदन गोठवाल, लीलाधर बैरवा, राजेश बैरवा, ललित बैरवा आदि मौजूद रहे।


