BJP जिलाध्यक्ष संतोष गुप्ता पर चरित्र हनन का आरोप:सर्व गुप्ता समाज ने हाइवे पर चक्काजाम किया, कहा- सर्राफा व्यापारी का आरोप गलत, मांफी मांगे

छत्तीसगढ़ में दंतेवाड़ा जिले के भाजपा जिला अध्यक्ष संतोष गुप्ता पर सर्राफा व्यापारी चांडकमल सोनी ने उनकी लॉज के 4th फ्लोर पर लड़की के साथ जाने और घर बुलाकर खुद की पिटाई करने का आरोप लगाया था। इस मामले ने राजनीतिक के साथ ही अब सामाजिक तूल पकड़ लिया है। शहर में दो समुदाय के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है। वहीं एक दिन पहले (14 जनवरी) को सर्व गुप्ता समाज ने इन आरोपों को गलत बताया है और जगदलपुर-बीजापुर नेशनल हाईवे पर गीदम बस स्टैंड के सामने चक्का जाम कर दिया था। सर्व गुप्ता समाज के सदस्य शिव कुमार गुप्ता ने कहा कि, सर्राफा व्यापारी चांडकमल सोनी और संतोष गुप्ता इन दोनों के बीच पैसों की लेन-देन का निजी मसला था। इनके बीच मारपीट हुई। ये इनका पर्सनल मैटर है। लेकिन चांडकमल सोनी ने संतोष गुप्ता पर चरित्र हनन का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि यदि ये बात सच है तो वे इसका प्रमाण दें। संतोष गुप्ता सर्व गुप्ता समाज के अध्यक्ष भी हैं। यदि सर्राफा व्यापारी के पास प्रमाण नहीं है तो वे सार्वजनिक रूप से समाज से माफी मांगे। शिव कुमार गुप्ता ने कहा कि, अब यह बात सिर्फ एक व्यक्ति की नहीं है बल्कि पूरे समाज की है। हम समाज का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे। बिना किसी सबूत के किसी के चरित्र पर सवाल उठाना ये गलत है। 1 घंटे तक चला चक्का जाम दरअसल, 14 जनवरी की शाम करीब 7 से 8 बजे के बीच सर्व गुप्ता समाज के सदस्य बस स्टैंड के ठीक सामने सड़क पर बैठ गए थे। जिससे दोनों तरफ से वाहनों की लंबी कतार लग गई थी। करीब 1 से डेढ़ घंटे तक जमकर नारेबाजी होती रही। मौके पर गीदम तहसीलदार किशन मिश्रा और गीदम थाना प्रभारी विजय पटेल भी पहुंचे। इनकी समझाइश के बाद चक्का जाम खोला गया। स्थिति कंट्रोल में है- तहसीलदार गीदम तहसीलदार किशन मिश्रा ने कहा कि, गुप्ता समाज के अध्यक्ष के ऊपर दूसरे पक्ष के एक व्यापारी ने कुछ आरोप लगाए गए हैं। समाज से माफी मांगने की मांग को लेकर समाज के लोगों ने चक्का जाम किया था। हालांकि, प्रशासन की समझाइश के बाद जाम खोल दिया गया था। अब स्थिति कंट्रोल में है। शहर में तनावपूर्ण माहौल दो पक्षों के बीच हुए इस विवाद को लेकर गीदम शहर में राजनीति के साथ ही अब सामाजिक रूप से तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। वहीं स्थिति को कंट्रोल करने के लिए पुलिस बल को तैनात किया गया है। लॉ एंड ऑर्डर न बिगड़े इसके लिए लगातार पेट्रोलिंग भी की जा रही है। आज कांग्रेस करेगी प्रदर्शन व्यापारी से मारपीट मामले में भाजपा जिला अध्यक्ष संतोष गुप्ता के खिलाफ राजनीतिक बयानबाजी भी शुरू हो गई है। कांग्रेस लीडर तूलिका कर्मा ने इसे सत्ता का नशा और भाजपा नेता की गुंडागर्दी बताया है। साथ ही आज संतोष गुप्ता का पुतला दहन करने की बात कही है। दंतेवाड़ा में कांग्रेस कमेटी ने प्रेस वार्ता भी रखी है। पुलिस ने काउंटर FIR की दर्ज गीदम के सर्राफा व्यापारी चांडकमल सोनी ने संतोष गुप्ता पर घर बुलाकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। उन्होंने FIR करने गीदम पुलिस थाने में लिखित में शिकायत की। वहीं BJP जिला अध्यक्ष ने भी व्यापारी पर उनके घर में घुसकर मारने और गाली देना का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों पक्षों के आवेदन के तहत 13 जनवरी की देर शाम तक काउंटर FIR दर्ज कर ली है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *