‘गड़े कांटा पांव के’ पुस्तक का बिलासपुर में विमोचन

भास्कर न्यूज | हतबंध छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग ने 10 व 11 जनवरी को बिलासपुर के सिम्स सभागार में नौवें प्रांतीय सम्मेलन का आयोजन किया। मुख्य अतिथि धार्मिक न्यास मंत्री राजेश अग्रवाल थे। अध्यक्षता डॉ विनय कुमार पाठक ने की। विशिष्ट अतिथि धरमलाल कौशिक, सुशांत शुक्ला, पूजा विधानी, रमणेश मूर्ति थे। इस मौके पर अंचल के वरिष्ठ साहित्यकार चोवाराम वर्मा ‘बादल’ द्वारा रचित छत्तीसगढ़ी गजल संग्रह “गड़े कांटा पांव के’ का विमोचन किया गया। उन्होंने यहां ‘छंद म छत्तीसगढ़ी’ विषय पर अपने आलेख का वाचन भी किया। उनकी इस उपलब्धि पर डॉ. परदेसी राम वर्मा, अरुण कुमार निगम, मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के केंद्रीय अध्यक्ष खोड़सराम कश्यप, संरक्षक डॉ. कृष्णकुमार नायक, हरिराम वर्मा, अजय अमृतांशु, मनीराम साहू आदि ने खुशी जताई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *