सुकमा| कलेक्टोरेट के सभाकक्ष में मंगलवार को साप्ताहिक समयसीमा की बैठक कलेक्टर अमित कुमार की अध्यक्षता में हुई। बैठक में जिले में संचालित विभिन्न विभागीय योजनाओं और विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में श्रम पंजीयन की प्रगति की समीक्षा करते कलेक्टर ने एनआरएलएम के तहत सेवा एक्सप्रेस सुकमा से महिलाओं को स्व-सहायता समूहों से जोड़ने के निर्देश दिए। इसके साथ ही महिलाओं के मतदाता पहचान पत्र, बैंक खाता, आधार कार्ड सहित अन्य आवश्यक दस्तावेज तैयार कराने पर जोर दिया।


