जोधपुर में मंगलवार की रात सीजन की दूसरी सबसे ठंडी रात रही। शहर में रात के समय पारा 8 डिग्री से भी नीचे नजर आया। हालांकि आज ठंड से हल्की राहत मिलने का अनुमान है। हालांकि पश्चिमी विक्षोभ के चलते आने वाले दिनों में बादलों की आवाजाही से हल्की राहत सर्दी से मिल सकती है। जोधपुर में आज सुबह का तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि बुधवार को न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि इससे पहले रविवार को न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस रहा। ये इस सीजन का दूसरा सबसे कम न्यूनतम तापमान रहा। जोधपुर में दोपहर के समय तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रह रहा है। जबकि न्यूनतम तापमान में 8 से 10 डिग्री रह रहा है। हालांकि सुबह ओर शाम के समय हल्के कोहरे की वजह से ठंड का असर बना हुआ है। हवा चलने की वजह से मौसम में ठंडक बढ़ गई। इसके चलते आम जन जीवन प्रभावित है।


