सवाई माधोपुर में हल्की बारिश की संभावना:19 जनवरी से बदल सकता है मौसम, 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में एक डिग्री गिरा

सवाई माधोपुर में तेज सर्दी के बीच लोगों को थोड़ी राहत मिली है। दिन में तेज धूप निकलने और कोहरा नहीं छाने से हालात सामान्य हुए हैं। पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस बढ़ा है, जिससे सुबह-शाम की गलन में भी कमी महसूस की गई। पुराने शहर समेत कई इलाकों में लोग धूप सेकते नजर आए। तापमान में हुआ इजाफा मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को सवाई माधोपुर का अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे एक दिन पहले मंगलवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस था। न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। कोहरा नहीं छाने से जनजीवन सामान्य बीते कुछ दिनों के मुकाबले बुधवार को कोहरा नहीं छाया। कोहरे की गैरमौजूदगी और दिन में धूप रहने से जनजीवन सामान्य होता नजर आया। कोल्ड-डे जैसी स्थिति भी खत्म हो गई है। मौसम रहेगा साफ, शीतलहर से राहत मौसम विभाग ने बताया कि आज से सवाई माधोपुर में मौसम साफ रहेगा। उत्तरी हवाएं कमजोर होने और दिन में तेज धूप के कारण न्यूनतम और अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इससे शीतलहर से लोगों को राहत मिली है। 19 जनवरी से बदल सकता है मौसम मौसम विभाग के अनुसार 19 जनवरी से प्रदेश में एक बार फिर मौसम बदल सकता है। कई इलाकों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। खासतौर पर भरतपुर संभाग में हल्की बारिश हो सकती है। एक हफ्ते बाद मिली राहत पिछले एक सप्ताह से सवाई माधोपुर में तेज सर्दी का दौर जारी था। शीतलहर के कारण लोग कंपकंपी महसूस कर रहे थे। अब तापमान बढ़ने और धूप निकलने से लोगों को सर्दी से काफी राहत मिली है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *