सराफा एसोसिएशन का फैसला:बुर्का-नकाब पहनकर ज्वेलरी दुकानों में प्रवेश नहीं मिलेगा

छत्तीसगढ़ में भी बुर्का, नकाब पहनकर आने वालों को सोने-चांदी की दुकानों में एंट्री नहीं दी जाएगी। इसके साथ ही हेलमेट पहनकर आने वाले पुरुषों की भी एंट्री बैन की गई है। यह फैसला छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन ने नवापारा-राजिम में सराफा कारोबारी से लूट के बाद लिया है। इस बारे में छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष कमल सोनी की अध्यक्षता में सभी पदाधिकारी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए जुड़े। सभी ने सहमति जताई कि चेहरा छिपाकर या ढंक कर आने वालों को दुकान में प्रवेश नहीं दिया जाए। इसके अलावा भीड़ में आने वालों की हरकतों पर दुकानदार को विशेष निगरानी रखी जाए। बैठक में सभी पदाधिकारियों ने बढ़ते अपराध को लेकर चिंता जताई। अधिकांश मामलों में यह पाया गया कि लूट, चोरी व धोखाधड़ी की वारदात को अंजाम देने वाले अपना चेहरा ढंककर या भीड़ के साथ आते हैं। व्यापारियों से कहा-हाईटेक सीसीटीवी कैमरे लगवाएं
दुकान में खरीदारी करते समय सभी को अपना चेहरा खुला रखना होगा। ताकि सीसीटीवी में उनका चेहरे के साथ सारी गतिविधि भी रिकॉर्ड हो सकेंगी। व्यापारियों को सीसीटीवी कैमरे सही जगह और अच्छी क्वालिटी की लगाने की अपील की गई है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में रायपुर से हर्षवर्धन जैन, बिलासपुर से प्रकाश गोलछा और पवन अग्रवाल, दुर्ग से उत्तम चंद भंडारी समेत तमाम सदस्यों ने हिस्सा लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *