राजधानी में आज तीन बड़े इवेंट:सुबह 10 से 11:25 तक महल रोड पर परेड, शाम 5 से 7 बजे तक SMS में शौर्य संध्या

राजधानी में गुरुवार को तीन बड़े इवेंट हैं। महल रोड पर 78वें सेना दिवस परेड, जेएलएन मार्ग पर जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल और एसएमएस स्टेडियम में शौर्य संध्या। सेना के शाम के कार्यक्रम रक्षामंत्री राजनाथ सिंह भी शामिल होंगे। इसके चलते अलग-अलग समय तीनों मार्ग पर रूट डायवर्ट रहेंगे। में आर्मी डे परेड सुबह 10:10 से 11:25 बजे तक होगी। इसमें सिर्फ उन लोगों को हो अनुमति दी जाएगी, जिनके रजिस्ट्रेशन हैं। बिना रजिस्ट्रेशन वालों को एंट्री नहीं दी जाएगी। ऐसे में अगर वे परेड देखने के लिए घर से निकलते हैं, तो परेशानी का सामना कर सकते हैं। हालांकि दूरदर्शन पर परेड का लाइव कवरेज होगा। परेशानी से बचने के लिए परेड में शामिल होने वाले सुबह 8 बजे पहुंच जाएं। 8:45 के बाद एंट्री नहीं दी जाएगी। शुक्रवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की विजिट प्रस्तावित है। इसके चलते पुलिस कमिश्नर ने आमजन से अपील की है कि 15 और 16 जनवरी को अतिआवश्यक कार्य होने पर ही इन रूटों से निकलें और पुलिस द्वारा बताए गए वैकल्पिक मागों का ही उपयोग करें। डायवर्ट रूट… महल रोड : सुबह 5 से दोपहर 1 बजे तक एसएमएस स्टेडियम : शाम 4 से 8 बजे जेएलएन मार्ग : आज से 5 दिन तक शौर्य संध्या में रक्षामंत्री का विजिट शौर्य संध्या में शामिल होने के लिए रक्षामंत्री जयपुर आएंगे। वे एयरपोर्ट से सीधे आर्मी स्टेशन जाएंगे। शाम को एसएमएस स्टेडियम पहुंचेंगे। वहीं राष्ट्रपति विजिट की दोपहर बाद एयरपोर्ट से लेकर सीकर रोड- नींदड़ तक रिहर्सल होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *