बांसवाड़ा में नाली में मिला 6-7 महीने का भ्रूण:एमजी हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया, पुलिस सीसीटीवी खंगालने में जुटी

पाली शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में गुरुवार को कंधारवाड़ी मस्जिद इलाके की एक नाली से 6 से 7 महीने का मृत भ्रूण मिलने का मामला सामने आया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भ्रूण को नाली से निकलवाकर एमजी हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि मामला अवैध प्रसव या भ्रूण हत्या से जुड़ा है या नहीं। गुरुवार को कंधारवाड़ी इलाके में नाली के गंदे पानी में एक भ्रूण पड़ा होने की जानकारी स्थानीय लोगों को मिली। नाली में भ्रूण दिखाई देने के बाद आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। पुलिस ने नाली से निकलवाया भ्रूण सूचना मिलने पर कोतवाली थाने से हेड कॉन्स्टेबल भूपेंद्र सिंह जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने नाली से मृत भ्रूण को बाहर निकलवाया। प्रारंभिक तौर पर भ्रूण की उम्र करीब 6 से 7 माह बताई जा रही है। एमजी हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखा पुलिस ने भ्रूण को अपने कब्जे में लेकर महात्मा गांधी (MG) हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया। आगे की कार्रवाई के लिए मेडिकल प्रक्रिया पूरी की जा रही है। अवैध प्रसव या भ्रूण हत्या की जांच पुलिस इस एंगल से जांच कर रही है कि भ्रूण नाली में कैसे पहुंचा। आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि भ्रूण फेंकने वाले की पहचान की जा सके। कोतवाली थानाधिकारी बुधाराम बिशनोई ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह अविकसित भ्रूण प्रतीत हो रहा है। शव को एमजी हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। मामले में आगे अनुसंधान किया जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *