DSP ऑफिस के पास नशे में मिला कांस्टेबल VIDEO:वीडियो वायरल होने के बाद अलवर SP ने कांस्टेबल को किया सस्पेंड

अलवर में कठूमर थाना क्षेत्र की टीकरी पुलिस चौकी पर तैनात कांस्टेबल शिवचरण DSP कार्यालय के पास शराब के नशे में पड़े हुए मिले। वीडियो वायरल होने पर उसे सस्पेंड कर दिया। यह घटना 13 जनवरी की है।
पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार कांस्टेबल शिवचरण का शराब के नशे में धुत होकर पड़े होने का वीडियो सामने आया था। कांस्टेबल नगर भरतपुर स्थित डीएसपी कार्यालय से महज 50 मीटर की दूरी पर बेसुध पड़ा मिला था। वीडियो में नगर पुलिस उसे उठाकर गाड़ी में ले जाते हुए भी दिखी है। अलवर पुलिस अधीक्षक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कठूमर थानाधिकारी सुनील टॉक से तत्काल रिपोर्ट तलब की। जांच रिपोर्ट में कांस्टेबल शिवचरण के शराब के नशे में पड़े होने की पुष्टि के बाद कांस्टेबल का मेडिकल परीक्षण कराया गया और उसे सस्पेंड कर दिया। मुख्यालय अलवर पुलिस लाइन कर दिया गया। इस संबंध में अलवर पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने कहा कि वीडियो वायरल होने के मामले को गंभीरता से लिया गया है। किसी भी पुलिसकर्मी की लापरवाही, अनुशासनहीनता या भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस विभाग की छवि धूमिल करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *