कोरबा में कार 30 फीट खाई में गिरी…2 की जलकर-मौत:बिलासपुर से तातापानी जा रहे थे;इसी जगह 3 साल पहले गई थी 4 की जान

छत्तीसगढ़ के कोरबा में बुधवार तड़के कार बेकाबू होकर 30 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे के बाद कार में आग लग गई। जिससे उसमें सवार दो लोगों की जलकर मौत हो गई। दोनों तातापानी महोत्सव के लिए निकले थे।घटना मोरगा पुलिस चौकी क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, बिलासपुर के तोरवा निवासी गोपाल चंद्र डे (42) और अरुण सेन (36) तातापानी गांव में चल रहे महोत्सव में शामिल होने के लिए निकले थे। इस दौरान कोरबा के मदनपुर फॉरेस्ट बैरियर के पास उनकी कार (CG-10-BF-1673) बेकाबू होकर खाई में जा गिरी। बता दें कि जिस स्थल पर सड़क हादसे में गोपाल चंद्र डे और अरुण सेन की मौत हुई। उसी जगह पर साल 2023 में भी एक पुलिसकर्मी और उसके परिवार के साथ इसी तरह का हादसा हुआ था। उस हादसे में कुल चार लोगों की मौत हुई थी। देखिए पहले ये तस्वीरें- जानिए क्या है पूरा मामला ? दरअसल, गोपाल चंद्र डे और अरुण सेन बिलासपुर के तोरवा के रहने वाले थे। गोपाल चंद्र डे के दो बच्चे भी हैं। दोनों बुधवार तड़के तातापानी गांव में चल रहे महोत्सव में शामिल होने के लिए निकले थे। जब वो कोरबा के मदनपुर फॉरेस्ट बैरियर के पास पहुंचे तो अचानक गाड़ी बेकाबू हो गई। इसके बाद गाड़ी 30 फीट गहरी खाई में गिर गई और बुरी तरह डैमेज हो गई। हादसे में गोपाल चंद्र डे और अरुण सेन घायल हो गए। जब वो बाहर निकलने की कोशिश करते कार में आग लग चुकी थी। देखते ही देखते आग ने कार को पूरी चपेट में ले लिया। राहगीरों ने पुलिस की जानकारी राहगीरों ने जलती हुई कार देखकर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही मोरगा पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन तब तक दोनों की जलकर मौत हो चुकी थी। पुलिस ने किसी तरह मृतकों के परिजनों से संपर्क किया और घटना की जानकारी दी। मृतकों के परिजन बुधवार सुबह घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में वाहन के बेकाबू होने को हादसे की वजह माना जा रहा है। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है और हादसे के कारणों की विस्तृत जांच कर रही है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर गौर कर रही है। पत्नी से आखिरी बातचीत मंगलवार रात हुई थी मृतक गोपाल डे की पत्नी प्रीति डे ने बताया कि मंगलवार रात करीब 11 बजे किसी काम को लेकर उनकी अपने पति गोपाल डे से मोबाइल पर बातचीत हुई थी। इसके बाद गोपाल डे बुकिंग वाहन से विश्रामपुर के लिए रवाना हुए थे। 10 पीस सामान लेकर निकले थे विश्रामपुर प्रीति डे के अनुसार, गोपाल डे दीप लाइट के हीटर सहित कुल 10 पीस सामान लेकर निकले थे। बातचीत के बाद वह अपने बच्चों के साथ सो गईं। बुधवार सुबह करीब 6 बजे उन्हें मोबाइल के माध्यम से जानकारी मिली कि उनके पति कार सहित हादसे का शिकार हो गए हैं और वाहन में आग लगने से उनकी मौत हो गई है। दो मासूम बेटियों के सिर से उठा पिता का साया मृतक गोपाल डे की दो बेटियां श्रेया डे और श्वेता डे हैं। इस दर्दनाक हादसे में दोनों मासूम बच्चियों के सिर से पिता का साया उठ गया है। घटना के बाद से दोनों मृतकों के घरों में मातम पसरा हुआ है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *