कोरबा में निर्माणाधीन मकान पर ब्लास्ट, 2 मजदूर घायल…VIDEO:हाई टेंशन तार की चपेट में आया घर; गैस सिलेंडर फटा, उपकरण जले

कोरबा जिले के खपराभठा क्षेत्र में गुरुवार को एक निर्माणाधीन मकान में हुए ब्लास्ट में दो मजदूर घायल हो गए। यह घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र में अधिवक्ता अंजू मिस्त्री के निवास के पास हुई। हादसे का वीडियो भी सामने आया है। जानकारी के अनुसार, मकान में निर्माण कार्य चल रहा था। मजदूर छत्रपाल सिंह मरकाम और सुबोध राठिया छत पर निर्माण सामग्री चढ़ा रहे थे। इसी दौरान छत के नजदीक से गुजर रही 33 केवी हाई टेंशन लाइन से तार छू गया, जिससे अचानक आग लग गई। किचन में रखे गैस सिलेंडर में हुआ विस्फोट यह आग घर के नीचे स्थित किचन तक पहुंच गई और वहां रखे घरेलू गैस सिलेंडर में तेज विस्फोट हो गया। विस्फोट इतना भीषण था कि इसकी आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी। हादसे के बाद पूरे इलाके की बिजली गुल हो गई। घायल मजदूरों का अस्पताल में इलाज जारी हाई टेंशन लाइन में स्पार्किंग के कारण वोल्टेज बढ़ने से बुधवारी क्षेत्र के कई घरों के विद्युत उपकरण भी जल गए। घायल दोनों मजदूरों को तत्काल मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। घायल मजदूर ने सुनाई आपबीती घायल मजदूर छत्रपाल सिंह मरकाम ने बताया कि वह रेत चढ़ा रहा था और दूसरा मजदूर छत पर काम कर रहा था, तभी अचानक जोरदार ब्लास्ट हुआ। उन्हें भी घटना कैसे हुई, यह स्पष्ट रूप से समझ नहीं आया। पुलिस ने शुरू की जांच सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि पूरे घटनाक्रम की बारीकी से जांच की जा रही है। घायलों के इलाज पर भी नजर रखी जा रही है। आग पर काबू पाने के लिए दो दमकल वाहनों को बुलाया गया था, लेकिन संकरी गली होने के कारण वे घटनास्थल तक नहीं पहुंच पाए। स्थानीय लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *